Meerut News: मेरठ पब्लिक स्कूल में शनिवार को अभिभावक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विद्यालय समूह के प्रधानाचार्यों ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और हृदय से स्वागत किया।
स्कूल की गतिविधियों से कराया अवगत
कार्यक्रम मेंविद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों को दिखाने वाली एक आकर्षक वीडियो प्रस्तुत की गई। अभिभावकों को विद्यालय के सकारात्मक और सुरक्षित माहौल से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देते हुए पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक तकनीकी शिक्षण पद्धति के बारे में बताया गया। खेलकूद और विभिन्न क्रियात्मक गतिविधियों की भी जानकारी दी गई।
डिजिटल लर्निंग और गूगल क्लासरूम का डेमो
कार्यक्रम केदौरान डिजिटल लर्निंग का विस्तृत डेमो प्रस्तुत किया गया। इसमें गृहकार्य, उपस्थिति और स्कूल से जुड़े विभिन्न अपडेट्स की जानकारी दी गई। ओपन डोर पॉलिसी और गूगल क्लासरूम के माध्यम से विद्यालय की पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त व्यवस्था को स्पष्ट किया गया। अभिभावकों को डिजिटल माध्यम से होने वाली शिक्षा की प्रक्रिया समझाई गई।
अभिभावकों ने शिक्षकों से साझा किए विचार
कार्यक्रम केअंत में अभिभावकों ने कक्षा अध्यापिकाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने अपने विचार साझा किए और प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। यह अभिमुखीकरण कार्यक्रम अभिभावकों और विद्यालय के बीच मजबूत विश्वास संबंध स्थापित करने में मददगार रहेगा। विद्यालय समूह की प्रधानाचार्याओं ने प्रबंध समिति की ओर से सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

