Varanasi Airport: हवाई यात्रियों को बड़ा झटका! वाराणसी से 12 उड़ानें अचानक हुईं बंद, आसमान छूने लगेगा अब फ्लाइट का किराया

- Advertisement -

Varanasi News: विमान ईंधन (ATF) की लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा और बड़ा असर अब हवाई सेवाओं पर दिखाई देने लगा है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित होने वाली करीब आधा दर्जन महत्वपूर्ण उड़ानें बंद करने का बड़ा फैसला लिया गया है।

विमानन कंपनियों के इस कड़े फैसले से आने-जाने वाली कुल 12 उड़ानों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। एयरलाइंस कंपनियों का साफ कहना है कि यदि ईंधन की कीमतों में इसी तरह बेकाबू बढ़ोतरी जारी रही, तो आने वाले समय में और उड़ानें बंद हो सकती हैं।

- Advertisement -

बढ़ते खर्च के कारण एयरलाइंस कंपनियों ने खड़े किए हाथ

पेट्रोलियम उत्पादों और विमान ईंधन की बढ़ी कीमतों ने एयरलाइंस कंपनियों का परिचालन खर्च अत्यधिक बढ़ा दिया है। इस भारी आर्थिक घाटे से बचने के लिए इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने वाराणसी से चलने वाली कई प्रमुख फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि जहाजों में यात्रियों की कम संख्या और एटीएफ के बढ़े दामों ने मुश्किल बढ़ा दी है। कई रूटों पर रोजाना विमानों का सफल संचालन करना अब कंपनियों के लिए आर्थिक रूप से घाटे का सौदा साबित हो रहा था।

इन बड़े शहरों के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

वाराणसी से महत्वपूर्ण उड़ानें अचानक बंद होने के कारण अब मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अचानक सफर पर निकलने वाले लोगों के सामने अब संकट खड़ा हो गया है।

सीमित उड़ानें बचने के कारण अब आने वाले दिनों में मनमुताबिक टिकट मिलना भी बेहद कठिन हो जाएगा। रूटों पर जहाजों की संख्या कम होने और यात्रियों की मांग बढ़ने के कारण शेष उड़ानों का हवाई किराया भी बहुत तेजी से आसमान छू सकता है।

इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस समेत ये उड़ानें हुईं प्रभावित

इंडिगो ने हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए अपनी एक-एक महत्वपूर्ण उड़ान को पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके साथ ही एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बेंगलुरु और मुंबई रूट की फ्लाइट्स रोकी हैं। स्पाइसजेट ने दिल्ली-पुणे और अकासा एयर ने अगले महीने से बेंगलुरु की तीन उड़ानें बंद करने का फैसला किया है।

Author: Ajay Mishra

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles