Chandigarh Murder Case: चंडीगढ़ में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर में अंधाधुंध फायरिंग, 1 सेकंड में 13 गोलियां मार कैशियर की हत्या

- Advertisement -

Chandigarh News: खूबसूरत और शांत माना जाने वाला शहर चंडीगढ़ अब धीरे-धीरे अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। यहां रविवार दोपहर को सेक्टर 11 के एक मशहूर मेडिकल स्टोर में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की गई। नकाबपोश बदमाशों ने काउंटर पर बैठे कैशियर को निशाना बनाकर महज एक सेकंड में 13 गोलियां दाग दीं।

इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल कैशियर को तुरंत नजदीक के पीजीआई अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चंडीगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने अधिकारिक तौर पर इस मौत की पुष्टि की है।

- Advertisement -

मेडिकल स्टोर के भीतर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

यह पूरी घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। दो अज्ञात हमलावर चेहरे पर मास्क लगाकर ग्राहक के रूप में कुमार केमिस्ट शॉप के अंदर घुसे। उन्होंने अचानक अपनी ऑटोमैटिक पिस्टल निकाली और काउंटर पर बैठे शख्स पर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोलियों की बौछार कर दी।

गोलीबारी की यह पूरी खौफनाक वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गोलीबारी के बाद दुकान के अंदर अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर बाहर खड़े अपने तीसरे साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

बिश्नोई गैंग से जुड़ रहे हैं वारदात के तार

पुलिस जांच में मृतक की पहचान 45 वर्षीय जानकी दास के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू के रहने वाले थे। उनकी पत्नी ने हाल ही में पंचायत चुनाव में प्रधान पद जीता है। जानकी दास वर्तमान में चंडीगढ़ के धनास में रह रहे थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शूटरों के निशाने पर शायद मेडिकल स्टोर के मालिक थे, लेकिन गलती से जानकी दास इसका शिकार बन गए। इससे पहले भी इस मशहूर दुकान के मालिकों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से रंगदारी के लिए कई बार धमकी भरे फोन आ चुके हैं।

चंडीगढ़ के एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं। दुकान के आसपास के रूट के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस इस मामले को बिश्नोई गैंग के रंगदारी एंगल से जोड़कर गहराई से तफ्तीश कर रही है।

Reported By: Jatin Sharma

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles