हिमाचल प्रदेश के मंडी में बिलासपुर से सुंदरनगर जा रही निजी बस पलटी, हादसे में करीब 19 यात्री घायल

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बिलासपुर से सुंदरनगर जा रही एक प्राइवेट बस अचानक बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 18 से 19 पैसेंजर्स घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

एएसपी अभिमन्यू वर्मा ने की हादसे की पुष्टि

मंडी जिले के एएसपी अभिमन्यू वर्मा ने इस सड़क दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह एक्सीडेंट सुंदरनगर के कांगू क्षेत्र के पास हुआ है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुआ, जब प्रियंका नाम की यह प्राइवेट बस अपने रूट पर जा रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बस भवाना पुल से करीब 200 मीटर पीछे पहुंची थी। तभी मूसलाधार बारिश के कारण सड़क पर आई फिसलन की वजह से ड्राइवर ने वाहन पर से अपना कंट्रोल खो दिया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई।

सभी यात्री सुरक्षित और अस्पताल में भर्ती

हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 पैसेंजर्स सवार थे। राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करके सभी घायलों को सुंदरनगर हॉस्पिटल पहुंचाया।

- Advertisement -

डॉक्टरों के अनुसार, बस में सवार कुछ महिलाओं को चोटें आई हैं। इनमें से एक महिला को गंभीर चोट लगी है, जिसका इलाज चल रहा है। बाकी यात्रियों को मामूली खरोंचें आई हैं, जिन्हें फर्स्ट एड देने के साथ ही आवश्यक मेडिकल हेल्प उपलब्ध करवाई जा रही है।

इस बीच, ग्राम पंचायत सलापड़ कॉलोनी के प्रधान रजनीश ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि हादसे को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या फेक न्यूज पर ध्यान न दें। सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और प्रशासन मुस्तैद है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क धंसने से खाई में पलटी निजी बस, घायलों का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे राकेश जम्वाल

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां सुंदरनगर क्षेत्र के पास बिलासपुर से सुंदरनगर जा रही एक निजी बस अचानक सड़क धंसने के कारण बेकाबू होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 16 यात्रियों को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। भवाणा पुल के पास हुआ […]

Related Articles