‘धुरंधर 2’ में शिरानी बलोच बने बिमल रॉय, बताया- रोल पाने के लिए कई महीनों तक दिया ऑडिशन, दाढ़ी-सिर मुंडवाने की शर्त मानी

- Advertisement -

Bollywood News: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का हर किरदार दर्शकों के दिलों में बस गया है। रहमान डकैत हो या रणवीर सिंह का हमजा, या फिर राकेश बेदी का जमील जमाली, सभी को खूब सराहा गया। लेकिन एक और किरदार जिसने लोगों का दिल जीता, वह है शिरानी बलोच। इस भूमिका को बिमल रॉय ने निभाया है। हाल ही में एक्टर ने बताया कि उन्हें यह रोल पाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी।

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ एक्सपीरियंस शेयर किया

बिमल रॉय ने‘धुरंधर’ के पहले और दूसरे भाग दोनों में काम किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। रणवीर के बारे में उन्होंने कहा कि वह सेट पर पूरी तरह डूबे रहते थे। उम्र में छोटे होने के बावजूद वह किसी सीनियर प्रोफेशनल की तरह काम करते हैं। अक्षय खन्ना के साथ काम करने का अनुभव भी उनके लिए बेहद अच्छा रहा।

- Advertisement -

कई महीनों तक देना पड़ा ऑडिशन, दाढ़ी-सिर मुंडवाने की शर्त मानी

बिमल रॉय नेबताया कि शिरानी बलोच का रोल पाना आसान नहीं था। उन्होंने कई महीनों तक ऑडिशन दिए। फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट हो चुका था, लेकिन निर्देशक इस किरदार के लिए सही चेहरा ढूंढ रहे थे। उन्होंने कई बार ऑडिशन दिया। आखिरकार आदित्य धर से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि दाढ़ी बढ़ानी होगी और सिर मुंडवाना होगा। बिमल ने तुरंत हां कर दी क्योंकि रोल इतना शानदार था।

दलेर मेहंदी ने दिए थे 10 हजार के 12 चेक

बिमल नेबताया कि उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट ‘धुरंधर’ रहा। उन्होंने करियर की शुरुआत दलेर मेहंदी के गाने से की थी। सिंगर उन्हें मुंबई लेकर आए थे। उन्होंने उन्हें 10-10 हजार के 12 चेक दिए थे ताकि वह मुंबई में सर्वाइव कर सकें। ‘धुरंधर’ ने उनके करियर को नई दिशा दी और शिरानी बलोच का किरदार उनके लिए खास बन गया।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles