अभिनेत्री अंजलि राघव को अनुचित तरीके से छूने का मामला, पवन सिंह को हरियाणा महिला आयोग का नोटिस

- Advertisement -

Gurugram News: भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह को हरियाणा राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने उन्हें दो अप्रैल को सेक्टर-12 लघु सचिवालय में होने वाली जनसुनवाई में पेश होने के लिए कहा है। यह नोटिस हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव को अनुचित तरीके से छूने के मामले में जारी किया गया है। आयोग ने दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया है, ताकि तथ्यों की पुष्टि की जा सके। महिला आयोग को दी शिकायत में अंजलि राघव ने बताया था कि अगस्त 2025 में वह लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं।

मंच पर हुई थी यह घटना

शिकायत केअनुसार, अगस्त 2025 में लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर पवन सिंह ने अंजलि राघव को अनुचित तरीके से छुआ था। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिससे मामला चर्चा में आ गया था। अंजलि राघव ने उस समय भी इस व्यवहार का विरोध जताया था। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी और मामला शांत हो गया था। हालांकि अब अंजलि राघव ने दोबारा इस मामले को उठाते हुए हरियाणा महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के बाद आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है।

- Advertisement -

दो अप्रैल को होगी सुनवाई

हरियाणाराज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि दो अप्रैल को सेक्टर-12 लघु सचिवालय के रूम नंबर 603 में जनसुनवाई होगी। इसी जनसुनवाई में अंजलि राघव का केस भी सुना जाएगा। पवन सिंह को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। आयोग का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दोनों पक्षों को सुनना जरूरी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर पवन सिंह इस सुनवाई में शामिल नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। अंजलि राघव के समर्थकों ने आयोग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। वहीं पवन सिंह की ओर से अभी इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles