रोहित शर्मा का बदला हुआ रूप देख नीता अंबानी बोलीं- ‘मैं तुम्हें पहचान ही नहीं पाई’

IPL News: मुंबई इंडियंस को अपने छठे आईपीएल खिताब का इंतजार है। लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 में इस इंतजार को खत्म करने की कोशिश करेगी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मौजूदा मुंबई की टीम का स्क्वॉड बेहतरीन और मजबूत नजर आ रहा है। मगर इस बार सबसे ज्यादा उत्साह टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर है, जो पिछले कुछ महीनों में दमदार लय में दिखे हैं।

रोहित का बदला हुआ रूप देख हैरान हुईं नीता अंबानी

आईपीएल 2026 सीजन शुरूहोने से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने बदले हुए रूप के कारण चर्चाओं में हैं। उनके फैंस भी इससे हैरान हैं और अब टीम की ओनर भी अपनी हैरानी नहीं छुपा सकी। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान नीता अंबानी भी पहुंची थीं। वह खिलाड़ियों से मिल रही थीं, लेकिन जैसे ही उनकी नजर रोहित शर्मा पर पड़ी, उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।

नीता अंबानी ने क्या कहा?

कुछ महीनोंपहले तक वजनदार नजर आ रहे रोहित अब सुपरफिट नजर आ रहे थे। नीता अंबानी भी उन्हें देखकर बोल पड़ीं, ‘रोहित, मैं तुम्हें पहचान ही नहीं पाई। तुम तो एकदम युवा लड़के की तरह लग रहे हो।’ यह सुनकर रोहित भी मुस्कुरा उठे। उनकी इस फिटनेस ने सभी को हैरान कर दिया है। पिछले आईपीएल सीजन के बाद रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है।

अभिषेक नायर ने भी बताया था रोहित की मेहनत

कोलकातानाइट राइडर्स के कोच और रोहित शर्मा के खास दोस्त अभिषेक नायर ने भी बताया था कि रोहित ने अपने शरीर को सही आकार देने के लिए काफी मेहनत की और काफी वजन कम किया। इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी रोहित में यह बदलाव नजर आया था। अब आईपीएल में भी वह इसी बदले हुए रूप में उतर रहे हैं। फैंस और फ्रेंचाइजी को अब यही उम्मीद होगी कि इस नए रूप में रोहित बल्ले से भी कमाल दिखाएं और टीम को फिर से चैंपियन बनाएं। फिलहाल रोहित की फिटनेस और फॉर्म को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज हैं।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories