न्यूयॉर्क हवाई हादसा: रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकराया विमान, पायलट-कोपायलट की मौत, फ्लाइट अटेंडेंट चमत्कारिक रूप से बची

- Advertisement -

New York News: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के लागार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार देर रात एक विमान हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एयर कनाडा जैज का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की जान चली गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए। विमान में 72 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे।

फ्लाइट अटेंडेंट का चमत्कारिक बचाव

हादसेमें फ्लाइट अटेंडेंट सोलांज ट्रेम्ब्ले सीट से बंधी होने के बावजूद विमान से बाहर गिर गईं। हालांकि, उनकी जान बच गई। परिवार ने इसे चमत्कार बताया है। ट्रेम्ब्ले की बेटी सारा लेपिन ने कनाडाई चैनल से कहा, ‘मैं अब भी समझने की कोशिश कर रही हूं कि यह कैसे हुआ, लेकिन लगता है कोई गार्जियन एंजेल उनकी रक्षा कर रहा था।’ उनके एक पैर में कई फ्रैक्चर हैं और सर्जरी करनी पड़ेगी, लेकिन बाकी हालत ठीक है।

- Advertisement -

विमान के आगे के हिस्से को भारी क्षति

विमान मॉन्ट्रियल सेआ रहा था। अधिकारियों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान रनवे पर मौजूद फायर ट्रक से विमान की टक्कर हुई। एविएशन सेफ्टी एक्सपर्ट जेफ गुजेट्टी ने कहा कि विमान के आगे के हिस्से में भारी नुकसान को देखते हुए ट्रेम्ब्ले का बचना हैरान करने वाला है। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं। अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

रजनीकांत की आगामी फिल्म थलाइवर 173 का आधिकारिक नाम हुआ धर्मन, सामने आया पहला लुक

Chennai News: सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म थलाइवर 173...

Related Articles