Prayagraj: बार-बार तोड़ा ट्रैफिक नियम तो सीधे रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस, डीएम का नया फरमान सुनकर कांप उठेंगे आप

- Advertisement -

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जिला प्रशासन ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी ने सख्त आदेश जारी किए हैं। अब बार-बार यातायात के नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा।

लापरवाह वाहन चालकों और प्रतिष्ठानों पर दर्ज होगी एफआईआर

सड़कों के किनारे की सरकारी रेलिंग और डिवाइडर को नुकसान पहुंचाने वालों की अब खैर नहीं है। डीएम ने सड़कों को क्षतिग्रस्त करने वाले मैरिज हॉल, पेट्रोल पंप और होटल संचालकों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन इस नुकसान की पूरी वसूली भी इन्हीं संचालकों से करेगा।

- Advertisement -

कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार मिश्रा ने डग्गामार बसों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, परिवहन विभाग और परिवहन निगम को एक साथ मिलकर बड़ा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा है।

शराब की दुकानों के बाहर जाम लगा तो सस्पेंड होगा लाइसेंस

शहर के सिविल लाइंस एरिया और मेडिकल चौराहे के पास शराब की दुकानों के बाहर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि जो लोग सड़क पर गाड़ी खड़ी करके शराब पीते हैं, उनके सामने वाली दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए जाएं।

जिलाधिकारी ने स्टंट करने वाले चालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए टास्क फोर्स को पूरी तरह अलर्ट कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने नेशनल हाईवे के किनारे स्थित सभी निजी और सरकारी अस्पतालों की जिओटैगिंग करने तथा अवैध माइनिंग और ओवरलोडिंग को पूरी तरह रोकने के निर्देश दिए।

इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य और अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता पीके राय, विनोद चंद्र दुबे और रमाकांत रावत ने भी अपनी रिपोर्ट पेश की।

Author: Ajay Mishra

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles