बिलासपुर में पांच महीने के भीतर दूसरी बार चिट्टे के साथ पकड़ा गया सरकारी कर्मचारी, अब नौकरी से होगा बर्खास्त

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: राज्य सरकार की नशा विरोधी मुहिम के बावजूद सरकारी कर्मियों में ड्रग्स का क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। पुलिस ने बिलासपुर में एक बिजली बोर्ड के कर्मचारी को 1.2 ग्राम हेरोइन के साथ दोबारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को पशु अस्पताल के पास हुई।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो बागी बिनौला का रहने वाला है। वह बिलासपुर बिजली बोर्ड कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी वहां ड्रग्स बेचने के इरादे से किसी का इंतजार कर रहा था।

- Advertisement -

जनवरी में पुलिस जवान के साथ पकड़ा गया था आरोपी

यह पहला मौका नहीं है जब आरोपी सुरेंद्र कानून के शिकंजे में आया है। इससे पहले इसी साल 11 जनवरी 2026 को पुलिस ने उसे एक पुलिस जवान के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय आरोपियों के पास से 2.85 ग्राम हेरोइन और 17,500 रुपये कैश बरामद हुआ था।

पिछली गिरफ्तारी के बाद बिजली बोर्ड ने आरोपी सुरेंद्र कुमार को सस्पेंड करने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा था। हालांकि प्रशासनिक कमियों के चलते उस फाइल को मंजूरी नहीं मिल सकी। निलंबन की प्रक्रिया पूरी न होने से आरोपी लगातार अपनी काली करतूतों को अंजाम देता रहा।

बिजली बोर्ड के बड़े अधिकारी ने दिए बर्खास्तगी के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली बोर्ड मंडल के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर गौरव शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि पुरानी फाइल अभी लंबित है, लेकिन इस नए अपराध के बाद सुरेंद्र को सीधे नौकरी से बर्खास्त करने की मजबूत सिफारिश की जाएगी ताकि विभाग की छवि बची रहे।

Reported By: Sunita Gupta

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles