Gold Silver Price Drop: सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, ऑल-टाइम हाई से औंधे मुंह गिरे दाम, जानें नए रेट्स

- Advertisement -

Business News: सर्राफा बाजार से सोना और चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर आई है। बीते सप्ताह कमोडिटी मार्केट और घरेलू बाजार दोनों जगह कीमती धातुओं की कीमतों में भारी उथल-पुथल देखी गई। इसके बाद दोनों ही धातुएं अपने ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे आ गई हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और घरेलू बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के बाद अब सोना और चांदी खरीदना काफी सस्ता हो गया है। अगर आप भी इस शादी के सीजन में गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए चालू जून महीने में बाजार का यह नया रेट जानना बेहद जरूरी है।

- Advertisement -

चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, ऑल-टाइम हाई से आधी हुई कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव अपने ऑल-टाइम हाई से घटकर लगभग आधा रह गया है। इस साल जनवरी महीने में चांदी ने इतिहास रचते हुए ₹4,57,328 प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

अब चांदी अपने इस उच्चतम स्तर से ₹2,10,724 प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। बीते 5 जून को एमसीएक्स पर चांदी का भाव ₹2,48,537 पर था, जो शुक्रवार को बंद होते समय ₹2,46,604 प्रति किलोग्राम पर आ गया। यानी महज एक हफ्ते में इसमें ₹1,933 की कमी आई है।

सोना भी हुआ बेहद सस्ता, 10 दिनों में ₹10,236 की बड़ी रिकवरी

सोने के खरीदारों के लिए भी यह हफ्ता बेहद शानदार रहा। बीते 5 जून को 24 कैरेट सोना ₹1,55,594 प्रति 10 ग्राम पर था, जो शुक्रवार को बाजार बंद होने तक ₹1,50,675 पर आ गया। इसका मतलब है कि सिर्फ 5 दिनों के भीतर सोने के दाम ₹4,919 गिर गए हैं।

जनवरी के रिकॉर्ड हाई ₹2,04,375 के मुकाबले सोना अब ₹53,700 सस्ता मिल रहा है। जून महीने में गिरावट की रफ्तार काफी तेज रही है। बीते 29 मई को सोना ₹1,60,911 पर था, जो 12 जून तक ₹1,50,675 रह गया। यानी 10 कारोबारी दिनों में सोना ₹10,236 प्रति 10 ग्राम टूट चुका है।

घरेलू सर्राफा बाजार में जानिए क्या चल रहे हैं सोने-चांदी के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार घरेलू बाजार में भी भारी गिरावट है। 5 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,54,238 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं शुक्रवार को कारोबार बंद होने तक इसका भाव घटकर ₹1,47,800 रह गया, जिससे यह एक हफ्ते में ₹6,438 सस्ता हुआ है।

घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में भी बड़ी कमजोरी देखी गई है। बीते 5 जून को चांदी का भाव ₹2,56,908 प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। यह अब घटकर ₹2,42,295 प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इस तरह देखें तो घरेलू बाजार में चांदी एक सप्ताह में ₹14,513 प्रति किलो कम हुई है।

Author: Rajesh Kumar

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles