जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन के बीच अखिलेश ने साधा निशाना, बोले- यूपी में 7 में से 6 एयरपोर्ट बंद

- Advertisement -

Uttar Pradesh News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बीच सियासी संग्राम तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सात में से छह एयरपोर्ट बंद पड़े हैं। सरकार को इनकी हालत देखनी चाहिए।

अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लगाए आरोप, बीजेपी पर साधा निशाना

सपाअध्यक्ष ने अपने एक्स अकाउंट पर एक रिपोर्ट टैग करते हुए यह आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि भाजपा अरबों के ठेके अपनों में बांटकर कमाई बांट रही है। उनका मकसद हवाई अड्डे चलाना नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में निर्माण सिर्फ अपनों को ठेके देने के लिए होता है। उन्होंने सवाल किया कि उड़ान योजना में कोई विमान क्यों नहीं उड़ रहा।

- Advertisement -

पीएम मोदी ने भी सपा पर लगाया आरोप, कहा- एयरपोर्ट रोकने का काम किया

प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि 2004 से 2014 तक यह एयरपोर्ट फाइलों में दबा रहा। जब केंद्र में भाजपा सरकार बनी, तब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने शुरुआती तीन सालों में इस पर काम नहीं होने दिया।

भाजपा सरकार आने के बाद बदली तस्वीर, पीएम ने रखी बात

पीएम मोदीने कहा कि जैसे ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनी, जेवर एयरपोर्ट की नींव पड़ी। इसके बाद निर्माण कार्य तेजी से हुआ और आज उद्घाटन हो गया। प्रधानमंत्री ने साफ किया कि पिछली सरकारों की वजह से यह परियोजना लंबे समय तक अटकी रही। अब यह एयरपोर्ट देश को समर्पित हो गया है।

कल दादरी में अखिलेश की रैली, माना जा रहा है जवाब

गौरतलब हैकि 29 मार्च को नोएडा के दादरी में समाजवादी पार्टी की बड़ी रैली है। अखिलेश यादव इस रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वह इस मंच से भाजपा के सभी आरोपों का जवाब दे सकते हैं। जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन के बाद सियासी गलियारों में बयानों का दौर जारी है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles