हिमाचल की हसीन वादियों में पसरा मातम: मलाणा घूमने गए दिल्ली के युवक की संदिग्ध मौत, नाले में मिला शव

Kullu News: हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पार्वती घाटी में एक दुखद घटना सामने आई है। दिल्ली से मलाणा घूमने आए 24 वर्षीय युवक मोहित चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मोहित पिछले कुछ दिनों से लापता था। पुलिस ने गुरुवार को उसका शव रिवर फ्रंट के एक नाले से बरामद किया। इस खबर के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक मोहित चौधरी दिल्ली के सदर बाजार का रहने वाला था। वह 7 मई को अपने दोस्तों के साथ मलाणा की वादियों का लुत्फ उठाने आया था। 10 मई की शाम को मोहित ने दोस्तों को बताया कि वह बाहर से कुछ सामान लेने जा रहा है। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा, तो दोस्तों को चिंता हुई। मोहित का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद मणिकर्ण पुलिस को सूचना दी गई।

होटल से चंद कदमों की दूरी पर मिला शव

पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान मोहित का शव उसके रुकने वाले होटल से महज 15 मिनट की दूरी पर मिला। शव मिलने की जगह एक गहरा नाला है। पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिया है। मोहित के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। इससे मामला दुर्घटना और हत्या के संदेह के बीच उलझ गया है।

प्रारंभिक जांच में मोहित के चेहरे और बाजुओं पर गहरे घाव दिखे हैं। पुलिस का अनुमान है कि वह अंधेरे में किसी गहरी खाई या नाले में गिर गया होगा। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पुलिस दोस्तों के बयानों और मोहित की कॉल डिटेल्स की भी गहनता से जांच कर रही है।

Hot this week

Pati Patni Aur Woh 2 Review: तीन हसीनाओं के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, क्या ‘बनराकस’ की कॉमेडी बचा पाएगी फिल्म?

Entertainment News: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फिल्म...

Related News

Popular Categories