कॉकटेल 2: कृति सेनन के बोल्ड सीन्स पर भड़का सोशल मीडिया, क्या बॉलीवुड में आज भी एक्ट्रेसेस को सिर्फ ‘आई कैंडी’ समझा जाता है?

Entertainment News: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

यह फिल्म अपनी कहानी या बंपर कमाई से ज्यादा कृति सेनन के कुछ बेहद बोल्ड सीन्स को लेकर सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर कृति के बिकिनी लुक्स और उनके क्लोज-अप शॉट्स पर एक नई बहस छिड़ गई है, जिससे इंटरनेट पर हंगामा मचा हुआ है।

क्लोज-अप शॉट्स पर इंटरनेट पर भड़के यूजर्स

फिल्म के एक खास दृश्य में कृति सेनन को बिकिनी में अपना फिगर फ्लॉन्ट करते हुए दिखाया गया है। इस दौरान कैमरे के कुछ क्लोज-अप शॉट्स दर्शकों को बिल्कुल रास नहीं आ रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स का मानना है कि कहानी के लिहाज से यह दृश्य पूरी तरह से गैर-जरूरी था।

कई यूजर्स का कहना है कि नाभि और चेस्ट के क्लोज-अप शॉट्स दिखाना केवल फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए था। सोशल मीडिया पर लोग इसे महिलाओं के अंग-प्रदर्शन को बढ़ावा देने और उन्हें महज एक ‘आई-कैंडी’ की तरह पेश करने का जरिया मान रहे हैं।

जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ से हो रही तुलना

इस पूरे विवाद की तुलना हाल ही में रिलीज हुई जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ से की जा रही है। ‘पेड्डी’ की रिलीज के वक्त भी जाह्नवी के ग्लैमरस प्रेजेंटेशन पर गंभीर सवाल उठे थे। तब विवाद इतना बढ़ा था कि डायरेक्टर को खुद सफाई देकर कुछ सीन्स हटाने पड़े थे।

अब ‘कॉकटेल 2’ के बहाने यूजर्स हिंदी सिनेमा के दोहरे रवैये पर निशाना साध रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोग दो फाड़ हो चुके हैं। एक तरफ जहां कृति के बोल्ड लुक्स की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेसेस के ऑब्जेक्टिफिकेशन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Author: Manisha Thakur

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories