Cannes News: 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मौजूदगी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। रेड कारपेट पर उनके ग्लैमरस लुक ने जहां इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, वहीं उनके साथ हुई दो घटनाओं ने भारतीय प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स ने आलिया को रेड कारपेट पर नजरअंदाज किया। यूजर्स ने नोटिस किया कि जब आलिया पोज दे रही थीं, तब कई फोटोग्राफर्स कैमरे नीचे किए हुए थे या दूसरी तरफ देख रहे थे।
इंटरनेशनल मीडिया के बर्ताव पर फैंस ने जताई नाराजगी
आलिया भट्ट ने इस इवेंट के लिए एक बेहद खूबसूरत कोरल टोन गाउन और लॉन्ग दुपट्टा कैरी किया था, लेकिन मीडिया के कथित ‘ठंडे’ रिस्पॉन्स ने फैंस को दुखी कर दिया है। इंटरनेट पर एक वर्ग का कहना है कि ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर होने के बावजूद आलिया को वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वे हकदार थीं। एक यूजर ने लिखा कि केवल एक कैमरा उनकी ओर था, बाकी किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल एक टाइमिंग का मुद्दा हो सकता है, लेकिन भारतीय फैंस इसे एक्ट्रेस का अपमान मान रहे हैं।
F1 रेसर कार्लोस सैन्ज के साथ मुलाकात ने बटोरी सुर्खियां
एक तरफ जहां मीडिया के बर्ताव पर बहस छिड़ी थी, वहीं फॉर्मूला वन रेसर कार्लोस सैन्ज के साथ आलिया की मुलाकात ने आलोचकों को करारा जवाब दिया। मंगलवार को वायरल हुए एक वीडियो में कार्लोस और आलिया को बेहद फ्रेंडली अंदाज में बातचीत करते देखा गया। कार्लोस ने खुद आगे बढ़कर आलिया से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस मुलाकात को फैंस ने ‘इंटरनेशनल मीडिया के मुंह पर तमाचा’ करार दिया है। सोशल मीडिया पर इस स्पेशल मीटिंग की तस्वीरें ‘मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ जैसे कमेंट्स के साथ शेयर की जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘फ्रेंडली ग्रीट’ की वीडियो
आलिया भट्ट और कार्लोस सैन्ज की केमिस्ट्री ने इवेंट में चार चांद लगा दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया ने कार्लोस को साइड हग और गालों पर किस के साथ ग्रीट किया, जो उनकी पुरानी जान-पहचान या गहरी दोस्ती की ओर इशारा करता है। 13 मई की गेस्ट लिस्ट में हेइदी क्लूम और जेन फोंडा जैसी बड़ी हस्तियां शामिल थीं, लेकिन कार्लोस का आलिया के साथ खड़े रहना फैंस के लिए गर्व का पल बन गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे आलिया की ग्लोबल स्टार पावर का सबसे बड़ा सबूत बता रहे हैं।


