Shimla Accident News: हिमाचल प्रदेश के शिमला में बड़ा हादसा, शालवी नदी में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां नेरवा क्षेत्र की शालवी नदी में नहाने के दौरान 26 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से दुखद मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था युवक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बबलू (26) के रूप में हुई है। वह शिमला जिले की पुजारली तहसील के झड़ेच गांव का निवासी था। बबलू अपने साथियों के साथ नेरवा इलाके में मजदूरी का काम करता था। रविवार को छुट्टी के दिन वह दोस्तों के साथ शालवी नदी में नहाने गया था।

- Advertisement -

नहाने के दौरान बबलू अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। किनारे पर मौजूद दो स्थानीय युवकों ने जब उसे डूबते देखा, तो वे तुरंत नदी की तरफ दौड़े। दोनों युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी और बबलू को बाहर निकाला।

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया

स्थानीय लोग गंभीर हालत में बबलू को इलाज के लिए तुरंत नेरवा अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। रिश्तेदारों के नेरवा पहुंचने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। प्रशासन की ओर से कानूनगो कार्यालय के अधिकारी अश्वनी कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तुरंत नियमानुसार अंतरिम आर्थिक राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles