पुणे के आलीशान बंगले में बाबा का काला साम्राज्य, सीक्रेट सुरंग और रूह कंपा देने वाली दरिंदगी का भयंकर खुलासा

- Advertisement -

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे से आस्था के नाम पर रूह कंपा देने वाली दरिंदगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को भगवान का दूत बताने वाले एक कथित आध्यात्मिक गुरु ने ऊंचे पद पर कार्यरत महिला को बंधक बनाकर उसकी जिंदगी नर्क बना दी।

पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जब वाघोली के एक आलीशान बंगले पर रेड मारी, तो वहां का नजारा बेहद खौफनाक था। पुलिस ने इस घिनौने रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड राधामोहन मिश्रा समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से हरियाणा का निवासी है।

- Advertisement -

पकड़ा गया आरोपी पिछले 8 सालों से पुणे के एक आलीशान बंगले में अपना गुप्त आश्रम चला रहा था। वह लोगों की बीमारी, घरेलू क्लेश और आर्थिक तंगी को अपनी तथाकथित दैवीय ताकतों से दूर करने का झूठा दावा करता था।

तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाया पूरा परिवार

इसी झांसे में पुणे के सिंहगढ़ रोड की रहने वाली 41 वर्षीय पढ़ी-लिखी पीड़िता भी आ गई। आरोपी ने तंत्र-मंत्र के जाल में महिला और उसके परिवार का इस कदर ब्रेनवाश किया कि महिला अपना सब कुछ छोड़कर उसके बंगले में रहने लगी।

यह पूरा काला साम्राज्य साल 2001 से यानी पिछले 25 सालों से हरियाणा और पुणे में फैला हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को जो आपबीती सुनाई, वह किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं है। अध्यात्म की आड़ में महिला का सालों तक यौन शोषण किया गया।

इतना ही नहीं, आरोपी महिला को इलेक्ट्रिक शॉक भी देता था। खुद को भगवान का बंदा बताने वाले इस हैवान ने महिला को अपना पेशाब पीने तक के लिए मजबूर किया। जब भी महिला विरोध करती, आरोपी उसके परिवार को डरा-धमकाकर उसे चुप करा देता था।

आलीशान बंगले में मिली अंडरग्राउंड सुरंग

क्राइम ब्रांच की छापेमारी में इस आलीशान बंगले से कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। पुलिस को भारी मात्रा में लैपटॉप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और सीडी-डीवीडी मिली हैं। पूरे परिसर और महिला के कमरों में गुप्त सीसीटीवी कैमरे छिपे हुए थे।

पुलिस को अंदेशा है कि महिला के प्राइवेट वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। जांच के दौरान बंगले के अंदर एक निर्माणाधीन अंडरग्राउंड सुरंग भी मिली है। आरोपियों ने धोखाधड़ी के जरिए महिला की करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली।

पुणे क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी राधामोहन मिश्रा, उसके खास मददगार कंवल नयन और जुल्म में साथ देने वाली 6 महिला सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने सभी 8 आरोपियों को 20 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

Author: Sachin Kulkarni

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles