Delhi News: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से कक्षा 3, 4 और 5 की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आज (27 मार्च, 2026) को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। दिल्ली सरकार और सहायता प्राप्त स्कूलों के प्राथमिक कक्षाओं के छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। स्कूलों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे अपने-अपने संस्थानों के माध्यम से रिपोर्ट कार्ड और मूल्यांकन उपलब्ध कराएं।
CCE पद्धति पर आधारित है मूल्यांकन
कक्षा3 से 5 तक का मूल्यांकन Continuous and Comprehensive Evaluation (CCE) यानी व्यापक मूल्यांकन पद्धति पर आधारित है। इसमें अंतिम परीक्षा के प्रदर्शन के बजाय छात्र के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। कक्षा में भागीदारी, प्रोजेक्ट और सत्र के अंत में होने वाली परीक्षाएं मूल्यांकन का हिस्सा होती हैं। दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों को आमतौर पर शिक्षण नीतियों के अनुरूप अगली कक्षा में प्रमोट किया जाता है।
ऑफिशियल वेबसाइट और रिजल्ट चेक करने का तरीका
छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकतेहैं। सर्वर लोड या प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण रिजल्ट देखने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अधिक सहायता के लिए छात्र अपने-अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर “Class 3, 4 & 5 Result 2025-26” लिंक पर क्लिक करें। अब छात्र आईडी और कक्षा सहित लॉगिन क्रेडेंशियल डालें। डिटेल सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड करना न भूलें। फिलहाल रिजल्ट से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।


