IPL News: आईपीएल 2026 का खुमार देश में छाया हुआ है। 28 मार्च को पहले मैच में आरसीबी ने हैदराबाद को हराकर रिकॉर्ड बनाए। लेकिन आईपीएल का एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ना तो दूर, बराबरी करना भी मुश्किल है। यह रिकॉर्ड दो बल्लेबाजों की अनोखी साझेदारी का है। पिछले 10 सालों से कोई भी इस रिकॉर्ड को छू नहीं पाया है।
2016 में विराट और एबी ने रचा था इतिहास
साल 2016 मेंचिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात लायंस के बीच मैच हुआ था। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने मिलकर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने 97 गेंदों में 229 रन की साझेदारी की। यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। दूसरे नंबर पर भी इसी जोड़ी का 215 रन का रिकॉर्ड है।
विराट का शतक, एबी का धमाकेदार अर्धशतक
इस मैच मेंविराट कोहली ने 55 गेंदों में 109 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। एबी डिविलियर्स नाबाद 52 गेंदों में 129 रन ठोककर मैदान से लौटे। उन्होंने 12 छक्के और 10 चौके लगाए। दोनों ने मिलकर गुजरात लायंस के गेंदबाजों को रहम की भीख मांगने पर मजबूर कर दिया था।
आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारियां
आईपीएल इतिहास मेंसबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है। उन्होंने 2016 में 229 रन जोड़े। दूसरे नंबर पर भी यही जोड़ी 215 रन के साथ है। 2022 में केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने 210 रन की साझेदारी की। 2024 में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने भी 210 रन जोड़े। 2011 में शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट ने 206 रन की पार्टनरशिप की थी। विराट-एबी की यह जोड़ी आज भी आईपीएल के सबसे यादगार पलों में गिनी जाती है।


