32.1 C
Delhi
रविवार 19 मई, 2024 06:22 IST

गुटकर में हुई मीनाक्षी की मौत मामले में आया बड़ा मोड़, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दर्ज हुआ हत्या का मामला

Follow us:

Mandi News: जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र के गुटकर में 33 वर्षीय मीनाक्षी धर्मपत्नी योगेश की छत से गिरने से हूई मौत मामले में अब एक नया मोड़ आया है। घटनाक्रम के 9 दिन बाद अब दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। जिसमें एक फुटेज में एक महिला नीचे गिरती हुई नजर आ रही है।

गौरतलब है कि गत 15 अप्रैल को पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत गुटकर क्षेत्र में मीनाक्षी नाम की महिला के तीसरी मंजिल से अचानक गिर जाने से मृत्यु हो गई थी। मायका पक्ष पहले दिन ही दिन अपनी बिटिया की किसी साजिश के तहत मृत्यु होने की शंका जाहिर कर रहा था। जिस पर उन्होंने पुलिस में भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।

जिसके चलते पुलिस द्वारा महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया था। जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अब 9 दिन बाद सीसीटीवी फुटेज मिलने पर मायके वालों के तरफ से फिर से दबाव डालने पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ शक के आधार पर धारा 302 यानी हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं मृतका मीनाक्षी की बहन नीतिशा शर्मा, मुस्कान व भाई प्रांशुल शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि उनकी बहन छत से गिरी नहीं अपितु उन्हें छत से फेंका गया है। वे पहले दिन से ही शक जाहिर कर रहे थे। मगर पुलिस उनकी बात को स्वीकार नहीं कर रही थी। अब सीसीटीवी फुटेज मिलने पर पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं डीएसपी हेडक्वार्टर देवराज ने बताया कि मायका पक्ष की शिकायत पर शक के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ धारा 302 का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share This News:

First Published on:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on RIGHT NEWS INDIA Follow on FacebookTwitter.

96,536फॉलोवर फॉलो करें
16,269फॉलोवरफॉलो करें
22,101फॉलोवरफॉलो करें

आपकी प्रतिक्रिया:

कृपया अपना कमेंट लिखें
नाम दर्ज करें