शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

यामी गौतम: पति आदित्य धर संग पहुंचीं नयनादेवी मंदिर, ‘धुरंधर’ की सफलता पर लिया आशीर्वाद

Share

Himachal News: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने हिमाचल प्रदेश का रुख किया है। यह सेलिब्रिटी जोड़ा बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध नयनादेवी मंदिर पहुंचा। उन्होंने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की शानदार कामयाबी के बाद माता रानी के दरबार में माथा टेका। यामी गौतम और आदित्य ने यहां देवी का आशीर्वाद लिया और सफलता के लिए आभार जताया।

पारंपरिक पूजा और परिवार

आदित्य धर और यामी गौतम ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने वहां कंजक पूजन भी किया। इस खास मौके पर यामी गौतम का पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था। उनकी मां अंजलि गौतम और मामा अनूप, सचिन और मोहित गौतम भी दर्शन करने पहुंचे। पूरा परिवार भक्ति भाव में डूबा नजर आया।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट: सरकारी कर्मचारी की केवल दोषसिद्धि पर नहीं हो सकती बर्खास्तगी

आदित्य धर को मिली शांति

दर्शन के बाद निर्देशक आदित्य धर काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि माता के दरबार में आकर उन्हें असीम आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि यह पावन धाम भक्तों की हर मनोकामना पूरी करता है। उनका मन बार-बार इस पवित्र भूमि पर आने को करता है। यामी गौतम के साथ वह अक्सर हिमाचल आते रहते हैं।

हिमाचल से है गहरा नाता

यामी गौतम का जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में ही हुआ है। हालांकि, उनका पालन-पोषण और पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई है। उनके पिता मुकेश गौतम भी पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक हैं। यामी गौतम अपनी जड़ों से बहुत जुड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:  Himachal Pradesh: आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण की कोई नीति नहीं, 1,609 करूणामूलक नौकरियां लंबित

सादगी से की थी शादी

यामी और आदित्य ने 4 जून 2021 को शादी की थी। यह शादी मंडी जिले के करसोग स्थित फार्महाउस में हुई थी। उन्होंने चमक-दमक से दूर पारंपरिक रीति-रिवाजों को चुना था। उस समय शादी में केवल करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। अब यह खुशहाल जोड़ा एक बेटे के माता-पिता भी बन चुका है।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News