WWE: रैंडी ऑर्टन का वो खतरनाक कारनामा, जब उन्होंने ब्रे वायट को रिंग में जिंदा जला दिया था

WWE News: WWE में 2002 से लगातार सक्रिय रैंडी ऑर्टन को उनके खतरनाक हील किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कुछ ऐसे कारनामे किए हैं, जिन्हें भूल पाना मुश्किल है। खासकर साल 2020 के अंत में ऑर्टन ने एक स्टार को रिंग में जिंदा जला दिया था, जिसे देखकर पूरी दुनिया स्तब्ध रह गई थी।

फायरफ्लाई इनफर्नो मैच में हुआ था हैरान करने वाला अंजाम

दिसंबर 2020 मेंहुए TLC इवेंट में रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट के बीच फायरफ्लाई इनफर्नो मैच हुआ था। मैच की शर्त थी कि जिसे भी आग लग जाएगी, वह हार जाएगा। यह मैच रिंग के चारों ओर आग की लपटों के बीच लड़ा गया, जिसने फैंस को अंडरटेकर और केन के युग की याद दिला दी। दोनों के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ और ऑर्टन ने अपने करियर का बेहतरीन आरकेओ भी वायट को दिया।

मैच के अंत में ऑर्टन ने जीत तो हासिल कर ली, लेकिन असली हैरान करने वाला पल इसके बाद आया। रिंग के बीचों-बीच पड़े ब्रे वायट पर रैंडी ऑर्टन ने तेल डाला और आग लगा दी। वायट रिंग में जलते हुए नजर आए, जिसके बाद दोनों की स्टोरीलाइन को खत्म कर दिया गया था।

36 साल की उम्र में हुआ था ब्रे वायट का निधन

ब्रेवायट ने WWE में अलग-अलग कैरेक्टर्स में काम किया और कई दिग्गजों के साथ राइवलरी रही। उनके द फीन्ड गिमिक ने खासी लोकप्रियता हासिल की। अगस्त 2023 में 36 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से वायट का निधन हो गया था। अपने छोटे से करियर में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं और आज भी रेसलर्स उन्हें रिंग में ट्रिब्यूट देते रहते हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories