शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

WPL 2026 Schedule: संडे नहीं गुरुवार को होगा फाइनल, बीसीसीआई ने जारी किया टाइम टेबल, देखें लिस्ट

Share

Mumbai News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने WPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार फाइनल मैच छुट्टी के दिन नहीं खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 5 फरवरी को गुरुवार के दिन होगा। यह शेड्यूल क्रिकेट फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला है।

दो शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

इस बार यह टूर्नामेंट सिर्फ नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित होगा। नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम शुरुआती मैचों की मेजबानी करेगा। इसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा हिस्सा वडोदरा में शिफ्ट हो जाएगा। प्लेऑफ और फाइनल मैच वडोदरा में ही खेले जाएंगे। इस सीजन में कुल 22 मैच होंगे। दो डबल हेडर को छोड़कर सभी मैच शाम 7 बजे शुरू होंगे।

मुंबई और बेंगलुरु में पहली टक्कर

लीग की शुरुआत 9 जनवरी को धमाकेदार मुकाबले से होगी। पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। 10 जनवरी को दो मैच रखे गए हैं। यूपी वॉरियर्स का सामना गुजरात जायंट्स से होगा। WPL 2026 में कुल दो दिन डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज: बाबर आजम हासिल कर सकते है नंबर 1 रैंकिंग, शुभमन की पोजीशन पर मंडराया खतरा

वीकेंड पर नहीं होगा खिताबी जंग

शेड्यूल के मुताबिक एलिमिनेटर मैच 3 फरवरी को होगा। उस दिन मंगलवार है। वहीं, फाइनल मैच 5 फरवरी को गुरुवार को खेला जाएगा। आमतौर पर बड़ी लीग के फाइनल रविवार को होते हैं। वडोदरा में होने वाले इन मैचों पर सबकी निगाहें रहेंगी। बीसीसीआई ने इस बार परंपरा से हटकर फैसला लिया है।

प्रमुख मैचों की तारीखें

  1. 9 जनवरी– मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
  2. 10 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  3. 10 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स,नवी मुंबई
  4. 11 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  5. 12 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स,नवी मुंबई
  6. 13 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स,नवी मुंबई
  7. 14 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स,नवी मुंबई
  8. 15 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स,नवी मुंबई
  9. 16 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  10. 17 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई
  11. 17 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्सबनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
  12. 19 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,वडोदरा
  13. 20 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस,वडोदरा
  14. 22 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
  15. 24 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
  16. 26 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  17. 27 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
  18. 29 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
  19. 30 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  20. 1 फरवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
  21. 3 फरवरी- एलिमिनेटर, वडोदरा
  22. 5 फरवरी- फाइनल, वडोदरा
यह भी पढ़ें:  सिरमौर का सरकारी स्कूल: शतरंज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप-10 में जगह बनाकर इतिहास रचा
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News