Kullu News: हिमाचल पुलिस ने साल 2019 में कुल्लू जिले में एक महिला से दुष्कर्म और दुराचार के आरोपी भगोड़े एनआरआई विक्रम सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। विक्रम सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। पिछले कुछ समय से वह ऑस्ट्रेलिया का स्थायी निवासी है।
पिछले हफ्ते, इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस का सामना कर रहे विक्रम को सीबीआई द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन में ऑस्ट्रेलिया से वापस लाया गया था। विक्रम को जैसे ही दिल्ली लाया गया, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया।
रेड कॉर्नर नोटिस जारी
हिमाचल प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर 23 जून 2021 को विक्रम के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो और हिमाचल प्रदेश पुलिस की मदद से अभियान का समन्वय किया। विक्रम वर्ष 2019 में कुल्लू जिले का भ्रमण करने आया था।
महिला से कहा- नहीं करेंगे अंतरजातीय विवाह
जिसके साथ शिमला जिले की एक महिला भी थी। यह महिला भी सिडनी की रहने वाली थी। मनाली डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि विक्रम ने महिला को मना कर दिया कि वह उससे अंतरजातीय विवाह नहीं करेगा। महिला ने विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज कर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।