मंडी की निहारी तहसील में एक महिला के बकरियों के लिए घास का प्रबंध करते समय मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला बकरियां चराने जंगल गई थी। महिला जब घास निकालने पेड़ पर चढ़ी तो नीचे ढांक में गिर गई। जिससे महिला की मौत हो गई।
इस बारे घर वालों को तब जानकारी मिली जब शाम को बकरियां तो घर आ गई लेकिन महिला घर नही पहुंची। काफी इंतजार करने पर जब महिला घर नही आई तो घर वालों ने उसकी खोज शुरू कर दी। जब घर वालों को महिला कहीं नही मिली तो उन्होंने पूरे गांव वालों के साथ मिल कर खोज करनी शुरू की। इसी खोज के दौरान उनको महिला का शव जंगल में ढाँक से नीचे गिरा हुआ मिला। महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फिर भी शव को करसोग हॉस्पिटल ले जाया गया और पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। महिला की पहचान वंती देवी पत्नी भोला दत्त गांव मैहप के रूप में हुई है।