Third World War Forcast: क्या हम तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रहे हैं। क्या यूक्रेन और रूस की लड़ाई की वजह से हम बड़ा त्रासदी का गवाह बनेंगे। क्या एक बार फिर विश्व के समीकरण बदलेंगे। अगर बात ओरिजनल नास्त्रेदमस की करें तो उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 2023 तीसरे विश्वयुद्ध का गवाह बनेगा।
उनकी बात को नए नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर क्रेग हैमिल्टन ने पुष्ट किया है। लेकिन उनके मुताबिक थर्ल्ड वर्ल्ड वार की वजह रूस और यूक्रेन की लड़ाई नहीं बल्कि चीन और ताइवान के बीच संघर्ष होगा। बता दें कि 1914 से 1919 तक पहला विश्वयुद्ध, 1936 से 1945 तक दूसरे विश्व युद्ध की गवाह दुनिया पहले ही बन चुकी है।
चीन-ताइवान के बीच संघर्ष और थर्ल्ड वर्ल्ड वार
क्रेग बताते हैं कि चीन और ताइवान के बीच लड़ाई में अमेरिका स्वाभाविक तौर पर ताइवान का पक्ष लेगा और इस तरह की सूरत में रूस, चीन का पक्ष लेगा। चीन और ताइवान के बीच होने वाला संघर्ष यूक्रेन-रूस की लड़ाई से बड़ा होगा। यही नहीं विश्व युद्ध का नतीजा भयावह होगा। चीन कई हिस्सों में टूट जाएगा। यहां बता दें कि फ्रांस के नास्त्रेदमस ने कहा था कि 2023 दुनिया के लिए अहम साबित होने वाला है।
विमानों के बीच टक्कर और लड़ाई
क्रेग हैमिल्टन को न्यू नास्त्रेदमस कहा जाता है। इन्होंने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बारे में सटीक भविष्यवाणी की थी। डेली स्टार से बातचीत में इनका कहना है कि 2023 का साल दुनिया के लिए खौफनाक साबित होने वाला है। एक विमान हादसा तीसरे विश्वयुद्ध का गवाह बनेगा। उन्होंने कहा कि चीन और ताइवान के बीच आपसी तनातनी थर्ल्ड वर्ल्ड वॉर की जमीन तैयार करेगी। अपनी भविष्यवाणी को विस्तार देते हुए वो कहते हैं कि या तो दो विमानों और दो पनडुब्बियों के बीच टक्कर होगी। इस घटना के बाद चीन और रूस के बीच संघर्ष की वजह बनेगी और पूरी दुनिया त्रासदी में हिस्सेदार होगी।