गुरूवार, जनवरी 15, 2026
8.3 C
London

7 जन्मों का वादा तोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी संग भागी पत्नी, 4 साल की बच्ची भी साथ; पति के पैरों तले खिसकी जमीन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोशल मीडिया का बुखार एक हंसते-खेलते परिवार की बर्बादी का कारण बन गया। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में ऐसी बदली कि एक महिला अपनी चार साल की मासूम बेटी को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। महिला अपने मायके आई हुई थी और वहीं से लापता हो गई। पीड़ित पति और भाई ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

मायके से अचानक गायब हुई शिवानी

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र का है। दरियाबाद की रहने वाली शिवानी (काल्पनिक नाम) की शादी सफदरगंज निवासी कमल (काल्पनिक नाम) से हुई थी। दोनों का पारिवारिक जीवन ठीक चल रहा था और उनके दो बच्चे भी हैं। कुछ दिन पहले शिवानी अपनी चार साल की बेटी को लेकर मायके गई थी। वहां से वह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला, तो भाई ने पुलिस से संपर्क किया। जांच में खुलासा हुआ कि वह अपने प्रेमी विवेक के साथ भागी है।

यह भी पढ़ें:  चंबा न्यूज: पत्नी के घर छोड़कर जाने से आहत युवक ने की आत्महत्या, लंबे समय से चल रही थी अनबन

इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ा था प्यार

कमल के खुशहाल परिवार को सोशल मीडिया की नजर लग गई। शिवानी को इंस्टाग्राम चलाने का काफी शौक था। इसी प्लेटफॉर्म पर उसकी दोस्ती विवेक नाम के युवक से हुई। धीरे-धीरे चैटिंग का सिलसिला बढ़ा और दोनों ने नंबर एक्सचेंज कर लिए। देखते ही देखते दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने के सपने देखने लगी। पति को इस अफेयर की भनक तक नहीं लगी। मौका पाकर शिवानी अपनी छोटी बेटी को भी साथ लेकर प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई।

अनजान महिला ने खोला था राज

पत्नी के भागने के बाद पीड़ित कमल ने पुलिस को एक हैरान करने वाली बात बताई। वह अपने साले के साथ थाने पहुंचा था। कमल ने बताया कि कुछ समय पहले उसे एक अनजान महिला ने आगाह किया था। उस महिला ने बताया था कि शिवानी का अफेयर उसके पति (प्रेमी विवेक) से चल रहा है। प्रेमी युवक गुजरात में रहता है। कमल ने उस वक्त महिला की बातों पर भरोसा नहीं किया और इग्नोर कर दिया। अब पत्नी के भागने पर उसे उस चेतावनी की सच्चाई समझ आई है।

यह भी पढ़ें:  फरीदाबाद में हैवानियत: लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया, 2 घंटे तक सड़कों पर घुमाकर किया गैंगरेप

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। एसआई रनवीर सिंह ने बताया कि महिला के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला अपने साथ चार साल की बच्ची को भी ले गई है, जो चिंता का विषय है। पुलिस की टीमें सर्विलांस और अन्य माध्यमों से दोनों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Hot this week

Related News

Popular Categories