मंगलवार, जनवरी 20, 2026
9.8 C
London

आखिर क्यों युवतियों की पहली पसंद बन रहे हैं मुस्लिम युवक? वजह कर देगी हैरान!

New Delhi News: आजकल प्यार और रिश्तों के मायने बदल रहे हैं। समाज में एक नए ट्रेंड ने सबको चौंका दिया है। हालिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया रुझानों के मुताबिक, युवतियों के बीच मुस्लिम पुरुषों (Muslim Men) के प्रति आकर्षण तेजी से बढ़ा है। यह खिंचाव किसी धर्म या पहचान तक सीमित नहीं है। इसके पीछे लड़कों का व्यवहार, संस्कार और भावनात्मक जुड़ाव है। आखिर लड़कियों को इनमें ऐसा क्या खास दिख रहा है? आइए जानते हैं इस बदलते समीकरण के पीछे की असली वजह।

परिवार के प्रति समर्पण है पहली वजह

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, लड़कियों को ‘फैमिली मैन’ सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। मुस्लिम परिवारों में लड़कों को अक्सर बचपन से ही जिम्मेदारियां उठाना सिखाया जाता है। वे परिवार की अहमियत समझते हैं। जो पुरुष अपने माता-पिता और घर का ख्याल रखता है, वह पार्टनर के तौर पर भरोसेमंद माना जाता है। मुस्लिम युवकों में यह गुण स्वभाविक रूप से देखा जा रहा है, जो युवतियों को आकर्षित करता है।

यह भी पढ़ें:  Teenage Freedom: टीनएज बच्चों को कितनी आजादी दें? पेरेंटिंग एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

अदब और बातचीत का तरीका

प्यार में सम्मान सबसे जरूरी होता है। कई महिलाओं ने माना है कि मुस्लिम पुरुष बातचीत में बेहद विनम्र और तहजीब वाले होते हैं। उनका बात करने का सलीका और औरतों को इज्जत देने का अंदाज अलग होता है। वे अपनी पार्टनर की बात धैर्य से सुनते हैं। यह ‘सॉफ्ट स्किल’ और नजाकत आज के दौर में लड़कियों को बहुत लुभा रही है।

फिल्मों और रील का बड़ा असर

समाज की सोच बदलने में मीडिया का भी हाथ है। ‘रईस’, ‘रांझणा’ या ‘सीता रामम’ जैसी फिल्मों में मुस्लिम किरदारों को बेहद रोमांटिक और शिद्दत से प्यार करने वाला दिखाया गया है। वहीं, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मुस्लिम कंटेंट क्रिएटर्स छाए हुए हैं। उनका मॉर्डन स्टाइल और परंपराओं का मेल लड़कियों को इंप्रेस कर रहा है। उनका पहनावा और शेर-ओ-शायरी वाला अंदाज डिजिटल दुनिया में हिट है।

सुरक्षा और गंभीरता की तलाश

आजकल की पीढ़ी ‘कैजुअल’ रिश्तों से ऊब चुकी है। लड़कियां अब अपनी लाइफ में स्थिरता और सुरक्षा चाहती हैं। मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि निकाह को एक गंभीर और पवित्र बंधन माना जाता है। मुस्लिम पुरुषों की यह सोच लड़कियों को इमोशनल सिक्योरिटी देती है। साथ ही, उनका अपने पार्टनर के लिए ‘प्रोटेक्टिव’ होना यानी हिफाजत करने वाला नेचर भी महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराता है।

यह भी पढ़ें:  बाल झड़ना: विटामिन की कमी है मुख्य वजह, जानें कौन से विटामिन हैं जरूरी

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

यह ट्रेंड सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि अमेरिका और यूरोप में भी इंटर-रेस मैरिज में यह बदलाव देखा गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की समाजशास्त्री डॉ. नसीम आरा इसे बड़े बदलाव का संकेत मानती हैं। उनके अनुसार, “लड़कियां अब पार्टनर के प्रोफेशन के साथ-साथ उनके संस्कारों को भी देख रही हैं।” वहीं, काउंसलर्स का कहना है कि अपनी संस्कृति को लेकर मुस्लिम युवकों का आत्मविश्वास (Confidence) उन्हें और भी आकर्षक बनाता है। यह बदलाव समाज में आपसी समझ को बढ़ा रहा है।

Hot this week

सड़क पर पड़ी थी लाश और लोग लूट रहे थे मछलियां, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से मानवता को...

नाब�ालिग यौन शोषण

HARYANA NEWS: कुंजपुरा पुलिस ने एक ऐसे मामले में...

Related News

Popular Categories