30 C
Delhi
रविवार, मई 28, 2023
spot_imgspot_img
होमइंडिया न्यूजदिल्ली न्यूजWhat is Sengol; जानें क्यों प्राचीन भारत की विरासत कहलाता है सेंगोल,...

What is Sengol; जानें क्यों प्राचीन भारत की विरासत कहलाता है सेंगोल, समझिए क्यों है इतना खास

Click to Open

Published on:

Click to Open

Sengol: इस समय पूरे देश में नए संसद भवन और उसके उद्घाटन को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। नए संसद भवन में राजदंड (Sengol) को भी स्पीकर की सीट के पास स्थापित किया जाएगा।

इस संबंध में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी सेंगोल को देश की समृद्ध सभ्यता का प्रतीक बताते हुए एक ट्वीट किया था। परन्तु क्या आप जानते हैं कि सेंगोल वास्तव में क्या है?

Click to Open

क्या होता है Sengol?

प्राचीन भारत में राजा अपने साथ में एक प्रतीकात्मक छड़ी रखते थे। इसे राजदंड कहा जाता है। यह जिसके पास भी होती थी, पूरे राज्य का वास्तविक शासन उसी के आदेशों से चलता था। इसीलिए इसे राजदंड कहा जाता था। धार्मिक गुरु भी इसे धारण करते थे। वर्तमान में भी इसे अधिकतम धर्मगुरु धारण करते हैं। हिंदू धर्म के चारों प्रमुख शंकराचार्यों सहित ईसाई धर्म के प्रमुख पोप भी ऐसे ही एक राजदंड को साथ रखते हैं जो उनकी शक्ति और उनकी सत्ता का प्रतीक है। भारतीय शास्त्रों के अनुसार इसे राजा-महाराजा सिंहासन पर बैठते समय धारण करते थे।

नए संसद भवन में रखा जाने वाले सेंगोल की कहानी वास्तव में भारत की आजादी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से जु़ड़ी हुई है। अगस्त 2047 में जब भारत को आजादी दी जा रही थी जो उस समय ब्रिटेन से भारतीय नेताओं को सत्ता के हस्तांतरण के रुप में एक राजदंड (Sengol) नेहरू को दिया गया। यह चोल वंश के समय का माना जाता है। बाद में इसे प्रयागराज म्यूजियम में रख दिया गया। अब पीएम मोदी ने इसे एक बार फिर संसद में स्पीकर की बेंच के पास स्थापित करने का निर्णय किया है।

क्या खास है इस सेंगोल में

यह पूरी तरह से प्राचीन भारत के गौरव को दिखाता है। इसके शीर्ष पर भगवान शिव के वाहन नंदी को बनाया गया है जो न्याय और कर्म को दर्शाता है। नंदी से कुछ नीचे की ओर मां लक्ष्मी को बनाया गया है। सेंगोल में मां लक्ष्मी की प्रतिमा के ठीक पीछे दो झंडे बनाए गए हैं। इस प्रकार यह भारत की महान विरासत का अद्भुत प्रतीक है जो भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं और इच्छाशक्ति को दिखाता है।

Click to Open

Comment:

Click to Open
Latest news
Click to Openspot_img
Related news
Top Stories