गुरूवार, जनवरी 15, 2026
8.3 C
London

Weather Update: कड़ाके की ठंड के बाद अब आफत बनेगी बारिश? अगले 72 घंटे इन राज्यों के लिए बेहद भारी!

North India Weather: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। मौसम विभाग (IMD) ने मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। अगले तीन दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी होने वाली है। हालांकि, इससे शीतलहर से थोड़ी राहत मिल सकती है। पहाड़ों पर बर्फ गिरने और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कब और कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग ने 16 से 20 जनवरी तक के लिए चेतावनी जारी की है।

  • पहाड़ी राज्य: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 20 जनवरी तक भारी बर्फबारी होगी। साथ ही हल्की बारिश के भी आसार हैं।
  • मैदानी इलाके: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश का दौर शुरू होगा।
  • यूपी-राजस्थान: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 जनवरी को गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें:  Gujarat High Court: वक्फ बोर्ड को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगी कोई छूट, चुकानी होगी पूरी फीस

माउंट आबू से भी ठंडा रहा यह शहर

राजस्थान में सर्दी का सितम अभी भी जारी है। बुधवार रात को प्रदेश के 15 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया। सबसे ज्यादा हैरानी लूणकरणसर के तापमान ने दी। यहां पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह हिल स्टेशन माउंट आबू (2.4 डिग्री) से भी ज्यादा ठंडा रहा। इसके अलावा फतेहपुर में 2.2 डिग्री और नागौर में 2.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

किसानों के लिए कोहरे का अलर्ट

IMD ने किसानों के लिए भी विशेष सलाह जारी की है। अगले 5 से 6 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह सकती है। सुबह के समय पाला (Frost) पड़ने से फसलों को नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई करने को कहा है।

यह भी पढ़ें:  हिंदी न्यूज़: असम की महिला ने पाकिस्तानी से की शादी, खातों में मिले विदेशी फंडिंग के सबूत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब मिलेगी सर्दी से राहत?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 16 जनवरी के बाद शीतलहर का असर कम होने लगेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, गुरुवार को राजस्थान के सीकर, चूरू और झुंझुनूं सहित 8 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी है।

Hot this week

हिमाचल में सनसनीखेज फैसला: तबादलों की रोक हटी, कर्मचारी खुश, लेकिन शर्तें सख्त!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के तबादलों...

SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती: आवेदन फॉर्म में सुधार करने की आखिरी मौका, जानिए पूरी प्रक्रिया

National News: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती...

मराठवाड़ा में ‘मौत’ का तांडव: 5 साल, 5 हजार लाशें और एक डरावना सच!

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र से एक दिल...

पतंग की डोर बनी काल बाइक सवारों का गला रेता, सड़क पर तड़पकर तोड़ा दम

Telangana/Karnataka News: मकर संक्रांति के उत्साह के बीच पतंगबाजी...

Related News

Popular Categories