डायबिटीज के मरीजों के लिए चेतावनी: ब्लड शुगर का उतार-चढ़ाव बिगाड़ सकता है आपकी नींद, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Health News: डायबिटीज आज के समय में एक बेहद आम बीमारी बन चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 1990 में जहां दुनियाभर में करीब 20 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित थे, वहीं 2022 तक यह संख्या बढ़कर लगभग 83 करोड़ हो गई। चिंताजनक बात यह भी है कि डायबिटीज से पीड़ित आधे से ज्यादा लोगों को सही इलाज और दवाएं तक उपलब्ध नहीं हो पातीं।

ब्लड शुगर का उतार-चढ़ाव बिगाड़ता है नींद

ब्रिटेन कीसंस्था डायबिटीज यूके के अनुसार, ब्लड शुगर लेवल में लगातार उतार-चढ़ाव नींद को काफी प्रभावित कर सकता है। जब शरीर में शुगर का स्तर बहुत ज्यादा या बहुत कम हो जाता है, तो इससे रात की नींद बाधित हो सकती है। डायबिटीज से जुड़ी जटिलताएं जैसे नर्व डैमेज या पैरों में दर्द भी नींद में खलल डाल सकते हैं।

कम और ज्यादा शुगर, दोनों हैं खतरनाक

अगर ब्लड शुगर बहुत कम होजाए (हाइपोग्लाइसीमिया), तो यह रात के समय भी हो सकता है, खासकर टाइप-1 डायबिटीज वालों में। रात में बार-बार शुगर कम होने से दिन में ज्यादा नींद या थकान महसूस हो सकती है। वहीं, हाई ब्लड शुगर के कारण बार-बार पेशाब आने की जरूरत पड़ सकती है, जिससे रात में नींद टूटती रहती है। ज्यादा प्यास लगना और सिरदर्द भी नींद आने में परेशानी पैदा कर सकते हैं।

नींद की कमी से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा

शोध बतातेहैं कि नींद की समस्या डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा सकती है। 2022 में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों को सोने या सोए रहने में परेशानी होती है, उनमें ब्लड शुगर का स्तर ज्यादा पाया गया।

अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स

डायबिटीज यूकेके अनुसार, अच्छी नींद के लिए कुछ आदतें मददगार हो सकती हैं:
दिन मेंशारीरिक रूप से सक्रिय रहें।
सोनेसे पहले कम से कम एक घंटे तक आराम करें।
बिस्तर आरामदायक रखेंऔर कमरे का तापमान थोड़ा ठंडा रखें।
सोनेसे पहले शराब या ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories