शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

व्लादिमीर पुतिन: दिल्ली में आज कई रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Share

Delhi News: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर भारत में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। आज दोनों नेताओं के बीच 23वीं भारत-रूस सालाना समिट होगी। व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्त एडवाइजरी जारी की है। राजधानी के कई मुख्य मार्गों पर आज रूट डायवर्ट रहेंगे। पुलिस ने लोगों से मेट्रो का उपयोग करने की अपील की है।

सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक इन रास्तों पर न जाएं

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। इन रास्तों पर जाने से बचें:

  • W पॉइंट और A पॉइंट
  • ITO चौक और दिल्ली गेट
  • BSZ मार्ग और JLN मार्ग
  • राजघाट और शांति वन क्रॉसिंग
  • हनुमान सेतु से Y पॉइंट
  • कश्मीरी गेट और ISBT
  • विकास मार्ग और IP मार्ग

पुलिस ने बताया कि इन इलाकों की सर्विस रोड पर भी ट्रैफिक रोका जाएगा। इन समयों पर दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।

पार्किंग को लेकर सख्त निर्देश

पुलिस ने पार्किंग के लिए भी नियम कड़े कर दिए हैं। बहादुर शाह जफर मार्ग, JLN मार्ग और रिंग रोड पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। हनुमान सेतु से राजघाट और IP फ्लाईओवर से प्रगति मैदान टनल तक गाड़ी खड़ी करना मना है। नियम तोड़ने वालों की गाड़ियां पुलिस तुरंत टो कर लेगी।

यह भी पढ़ें:  रावण दहन विरोध: रावण ब्राह्मण था और उनका पुतला दहन समुदाय का अपमान, ब्राह्मणों ने दशहरे की परंपरा के खिलाफ निकाली रैली

समय के हिसाब से रूट डायवर्जन प्लान

ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग समय के लिए अलग प्लान बनाया है। आप अपनी यात्रा इसी हिसाब से प्लान करें।

सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक

इस दौरान मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड और जनपथ रोड पर पार्किंग या रुकना पूरी तरह मना है।

  • इन रास्तों से बचें: सरदार पटेल मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड।
  • वैकल्पिक रूट: वंदेमातरम मार्ग, यशवंत प्लेस, मौलाना आज़ाद रोड और रफी मार्ग का प्रयोग करें।

सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक

जनपथ रोड, विंडसर प्लेस, फिरोज़ शाह रोड और मंडी हाउस के आसपास पाबंदी रहेगी।

  • डायवर्जन पॉइंट: रंजीत सिंह फ्लाईओवर, बाराखंभा रोड और रेल भवन।
  • वैकल्पिक रूट: DDU मार्ग, आसफ अली रोड, के. कामराज मार्ग और रायसीना रोड से जाएं।

दोपहर 03:00 से शाम 05:00 बजे तक

शाम के समय मथुरा रोड, भैरों मार्ग, जनपथ और सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग पर ट्रैफिक धीमा रह सकता है।

  • इन रास्तों से बचें: इंडिया गेट सर्कल, अकबर रोड, कर्तव्य पथ और मथुरा रोड।
  • वैकल्पिक रूट: पृथ्वी राज रोड, DDU मार्ग, आसफ अली रोड और मौलाना आज़ाद रोड बेहतर विकल्प हैं।
यह भी पढ़ें:  ओडिशा: 10-20 टन स्वर्ण भंडार की खोज से भारत के नए 'गोल्ड हब' का उदय, जानें प्रमुख जिलों के नाम

शाम 05:00 से रात 09:00 बजे तक

शाम को ऑफिस से घर लौटते समय मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग और अकबर रोड पर जाम मिल सकता है।

  • डायवर्जन पॉइंट: राउंड अबाउट कौटिल्य मार्ग, सन मार्टिन क्रॉसिंग और सुनेहरी मस्जिद।
  • वैकल्पिक रूट: वंदेमातरम मार्ग, यशवंत प्लेस, कामराज मार्ग और रायसीना रोड का इस्तेमाल करें।

पीएम मोदी और पुतिन की खास मुलाकात

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में पीएम मोदी ने बीती रात प्राइवेट डिनर रखा। पुतिन ने इस दौरान भारत और रूस के रिश्तों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि हम अपने हितों की रक्षा मजबूती से कर रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका हमसे तेल खरीद सकता है, तो भारत को रोकने का कोई अधिकार नहीं है। पुतिन ने पीएम मोदी के काम करने के तरीके और नए विचारों की भी तारीफ की।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News