New Delhi News: सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाना आजकल काफी आसान हो गया है। कई बार विवाद और स्कैंडल भी लोकप्रियता का जरिया बन जाते हैं। हाल ही में कुछ इन्फ्लुएंसर्स अपने निजी पलों के viral video लीक होने के बाद चर्चा में आए। इस बदनामी ने उन्हें इंटरनेट पर और भी मशहूर बना दिया। इससे उनके फॉलोअर्स और कमाई में भारी इजाफा हुआ। आइए जानते हैं ऐसी ही तीन इन्फ्लुएंसर्स के बारे में।
सोना डे (Sona Dey)
सोना डे एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं। वह अपने डांस वीडियो और रील्स के लिए जानी जाती हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक एमएमएस वायरल हुआ था। दावा किया गया कि वीडियो में नजर आ रही लड़की सोना डे हैं। हालांकि, सोना ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया था। इस विवाद के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई। आज उनके इंस्टाग्राम पर 9.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.5 मिलियन के पार है।
अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora)
‘कच्चा बादाम’ गाने पर डांस करके अंजलि अरोड़ा ने सुर्खियां बटोरी थीं। वह रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी निजी जिंदगी हमेशा रहस्यमय रही है। बीच में उनका एक कथित MMS सामने आया था। अंजलि ने बाद में इस वीडियो को फेक करार दिया था। इस घटना ने उन्हें इंटरनेट संसेशन बना दिया। आज वह इंस्टाग्राम से लाखों रुपये कमाती हैं। उनके इंस्टा हैंडल पर 10 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
गुनगुन गुप्ता (Gungun Gupta)
गुनगुन गुप्ता भी एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। हाल ही में उनका एक निजी viral video इंटरनेट पर लीक हो गया था। इसके बाद उनकी आत्महत्या की अफवाहें भी उड़ी थीं। हालांकि, 19 वर्षीय गुनगुन से जुड़ी ये खबरें झूठी साबित हुईं। विवादों के बावजूद उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। गुनगुन के इंस्टाग्राम पर अभी 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
