Sports News: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का रोमांच अपने चरम पर है। शुक्रवार को दूसरा राउंड खत्म होने के बाद Cricket News की दुनिया में बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। कर्नाटक के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने रनों के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। दिग्गज विराट कोहली फिलहाल छठे नंबर पर खिसक गए हैं। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि रोहित शर्मा टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में जगह नहीं बना पाए हैं। ग्रुप ए में मध्य प्रदेश और ग्रुप डी में दिल्ली की टीम टॉप पर बनी हुई है।
कोहली छठे नंबर पर, देवदत्त सबसे आगे
इस घरेलू टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है। कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल ने 2 मैचों में 271 रन बनाकर पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने अब तक 22 चौके और 10 छक्के लगाए हैं। वहीं, विदर्भ के ध्रुव शौरी 245 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। फैंस के लिए बड़ी Cricket News यह है कि विराट कोहली 208 रन बनाकर छठे स्थान पर हैं। दिल्ली के लिए खेलते हुए विराट का स्ट्राइक रेट 128 से ज्यादा रहा है। टॉप-10 की इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम न होना फैंस को निराश कर रहा है।
गेंदबाजी में दीपराज का जलवा
गेंदबाजों की सूची में गोवा के दीपराज गांवकर ने कोहराम मचाया हुआ है। दीपराज ने 2 मैचों में 9 विकेट चटकाकर पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश के जीशान अंसारी 8 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। बड़ौदा के राज लिम्बनी ने भी 8 विकेट झटके हैं, लेकिन औसत के कारण वे तीसरे स्थान पर हैं। झारखंड के शुभम सिंह ने सिर्फ एक मैच खेलकर 6 विकेट अपने नाम किए हैं।
अंक तालिका में कौन सी टीम कहां?
ग्रुप ए में मध्य प्रदेश की टीम 8 अंकों के साथ सबसे ऊपर है। ग्रुप बी में उत्तर प्रदेश ने अपने दोनों मैच जीतकर पहला स्थान पक्का किया है। ग्रुप सी में मुंबई की टीम टॉप पर है। वहीं, ग्रुप डी में दिल्ली की टीम 8 अंकों के साथ नंबर वन बनी हुई है। प्लेट ग्रुप में बिहार ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह तालिका में शीर्ष पर है। सभी टॉप टीमें अब तक अजेय रही हैं।
