शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

उत्तर प्रदेश: कथावाचक को पुलिस ने दी सलामी, भड़के नेता- ‘शंकराचार्य को राष्ट्रपति बना दो’

Share

Uttar Pradesh News: बहराइच में पुलिस प्रशासन के एक कदम से सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। यहां पुलिस ने कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के इस रेड कार्पेट वेलकम का वीडियो वायरल हो रहा है। एसपी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कथावाचक को सलामी दी। इस घटना के बाद राजनीति तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी ने इसे संविधान का अपमान बताया है। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शंकराचार्य को राष्ट्रपति बनाने की मांग

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष दामोदर यादव ने पुलिस की इस हरकत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक आम कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर देना नियमों के खिलाफ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो शंकराचार्य को देश का राष्ट्रपति बना देना चाहिए। क्या अब कथावाचक ही प्रधानमंत्री भी बनेंगे? उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारी संवैधानिक मर्यादाओं को भूल रहे हैं। क्या पुंडरीक गोस्वामी किसी संवैधानिक पद पर बैठे हैं? वे न तो राज्यपाल हैं और न ही मुख्यमंत्री।

यह भी पढ़ें:  गुजरात मंत्रिमंडल: सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नई कैबिनेट का गठन, हर्ष सांघवी बने उपमुख्यमंत्री

संविधान बनाम मनु विधान

दामोदर यादव ने सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है। यह लोग मनु विधान लागू करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की है। उन्होंने बहराइच के एसपी और जिम्मेदार अधिकारियों पर तुरंत एक्शन लेने को कहा। पुलिस का काम संविधान की रक्षा करना है, किसी कथावाचक को सलामी देना नहीं।

पाखंड के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई

पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। दामोदर यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रदीप मिश्रा जैसे कथावाचकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पाखंड और आडंबर फैलाने वालों के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। आज सच बोलने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। हम सामाजिक काम करने वाले लोग हैं और सरकार की परवाह नहीं करते। उत्तर प्रदेश में यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  मंडी एसिड अटैक: ममता की मौत पर जयराम ठाकुर ने जताया दुख, मांगी सख्त कार्रवाई
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News