UP Police News: उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2026 परीक्षा 14 और 15 मार्च को सफलतापूर्वक आयोजित कर ली गई है। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की गई थी। अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से दोनों दिनों की दोनों शिफ्टों के प्रश्न पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
UP SI परीक्षा 2026: पूछे गए प्रश्नों का कर सकेंगे विश्लेषण
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्तीबोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा के प्रश्न पत्र उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां उपलब्ध कराए गए हैं। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों की जांच करने और प्रश्न पत्र के पैटर्न तथा कठिनाई स्तर को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। खासकर उन उम्मीदवारों के लिए यह बेहद उपयोगी है जो भविष्य में इस परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।
UP Police SI Question Paper 2026 PDF: परीक्षा की मुख्य बातें
उम्मीदवार अपनीतैयारी की रणनीति को बेहतर बनाने के लिए इन प्रश्नपत्रों की समीक्षा कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है:
· परीक्षा का नाम: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026
· संगठन: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड एवं प्रदोन्नति बोर्ड
· पद का नाम: सब इंस्पेक्टर (एसआई)
· परीक्षा का प्रकार: पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन)
· प्रश्नों के प्रकार: वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय
· प्रश्नों की संख्या: 160
· कुल अंक: 400
· परीक्षा का माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी
यहां देखें और डाउनलोड करें UP Police SI प्रश्न पत्र PDF
14 और 15 मार्च कोआयोजित यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड किए जा सकते हैं:
· यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2026 प्रश्न पत्र शिफ्ट 1 (14 मार्च, 2026)
· यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2026 प्रश्न पत्र शिफ्ट 2 (14 मार्च, 2026)
· यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2026 प्रश्न पत्र शिफ्ट 1 (15 मार्च, 2026)
· यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2026 प्रश्न पत्र शिफ्ट 2 (15 मार्च, 2026)
आधिकारिक प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से उम्मीदवारों को नवीनतम परीक्षा पैटर्न और कठिनाई स्तर की स्पष्ट समझ विकसित करने में मदद मिलेगी, साथ ही समय प्रबंधन की बेहतर रणनीति बनाने में भी सहायता मिलेगी।


