26.1 C
Delhi
गुरूवार, जून 1, 2023
spot_imgspot_img

अनुशासनहीन बागियों को बक्शा नहीं जायेगा, न ही होगी भाजपा में वापसी, ऊना में गरजे राजीव बिंदल

Click to Open

Published on:

Una News: जिन नेताओं के बगाबती सुरों के कारण विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा, ऐसे नेताओं की घर वापसी के विषय में पार्टी कोई विचार नहीं करेगी। ऐसे किसी भी नेता को पार्टी में वापस लेने का सवाल खड़ा नहीं होता। यह बात ऊना जिला भाजपा मुख्यालय में रविवार में पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कही। भाजपा में अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी का अनुशासन तोडऩे वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Click to Open

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के विरुद्ध मीडिया में सार्वजनिक बयानबाजी कर जवाहर सिंह ने पार्टी अनुशासन को तोड़ा है। इसके चलते उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जाकर पार्टी हित के विरुद्ध बात करना पार्टी लोकतंत्र नहीं, बल्कि अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। डा. राजीव बिंदल ने कहा कि वह पूरे प्रदेश का दौरा करने जा रहे है। इस दौरान कार्यकर्ताओं के मन की बात को सुना जाएगा। पार्टी मंच पर कार्यकर्ता अपनी बात खुलकर रख सकते है।

उन्हें पूरी तवज्जो दी जाएगी, लेकिन मीडिया व सोशल मीडिया पर पार्टी के विरुद्ध ब्यानबाजी को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों में प्रदेश में हार के क्रम को तोड़ेगी। लोकसभा चुनाव स्थानीय व प्रादेशिक मुददों पर न लड़े जाकर केंद्रीय मसलों पर लड़े जाते है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। पिछले नौ वर्ष में मोदी सरकार ने देश के अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति के हितों की चिंता की है। उसके लिए सरकार ने राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य हर सुविधा उपलब्ध करवाई है। लोगों का विश्वास मोदी सरकार के साथ है। इसके चलते लोकसभा चुनावों में भाजपा हिमाचल प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करेगी।

डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में कांगे्रस सरकार से लोगों का मोह भंग हो चुका है। मात्र छह माह में ही लोग स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। कांग्रेस ने झूठी गारंटियोंं के बल पर सत्ता हथियाई है। कांग्रेस ने झूठी गारंटिया देकर चुनावों में जनता को धोखा देने के अपने मंसूबों में जरूर कामयाबी पाई। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश भाजपाध्यक्ष व विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला भाजपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार, हरपाल सिंह गिल भी उपस्थित थे।

अनुराग बोले, मोदी सरकार ने हर वर्ग का विकास किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाई-भतीजावाद व देश को बांटो और राज करो की रणनीति पर चलाने वाले लोगों के मुंह से मोहब्बत की बात शोभा नहीं देती। अनुराग ठाकुर रविवार को ऊना मुख्यालय पर भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी पूरी उम्र नफरत के अलावा देश को कुछ नहीं दिया, सदैव तुष्टीकरण की राजनीति की है और उस के बल पर ही वोट लिया है, वे भाजपा को नसीहत देने से बाज आएं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस आज भी लोगों के बीच कोई बड़ी बात लेकर नहीं जा पाती है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश पर 60- 65 वर्षों तक राज करने के बाद भी वे आज रेवडिय़ों की बात करते हैं। 2019 के आम चुनावों से पहले भी कांग्रेस कुछ राज्यों में जीती थी, पर 2019 में क्या हुआ वह आप सब ने देखा। अनुराग ठाकुर ने कहा मोदी हैं, तो मुमकिन है, यह बात आज हर देशवासी महसूस करता है। अगर नौ वर्षों में हम इतना आगे पहुंच सकते हैं, तो सोचिए अगले पांच वर्षों में देश और हिमाचल कहां तक जा सकता है। कांग्रेस ने भारत को संविधान देने वाले बाबासाहेब अंबेडकर को भी अपमानित व प्रताडि़त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मोदी सरकार ने सडक़ों का जाल बिछाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष आने वाले 30 मई को पूरे होने वाले हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क के द्वारा जनसमर्थन जुटा रही है।

Click to Open

Your Comment on This News:

Latest news
Click to Openspot_img
Related news
Please Shere and Keep Visiting us.
Click to Open