23.1 C
Delhi
शुक्रवार, दिसम्बर 1, 2023

यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का दो दिवसीय सम्मेलन हुआ संपन्न, पत्रकारों ने उठाई पत्रकार कल्याण बोर्ड बनाने और पेंशन देने की मांग

- विज्ञापन -

Himachal News: हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का राज्य स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन परवाणू में संपन्न हुआ। समापन सत्र में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी मुख्य वक्ता थे। कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष लखविंद्र सिंह, पार्षद एवं समाज सेवी ठाकुर दास शर्मा भी पहुंचे।

सबसे पहले हिमाचल की रिपोर्ट पढ़ी गई. बताया गया कि पहले हिमाचल में संगठन में केवल 40 सदस्य थे, जो अब बढ़कर 400 हो गए हैं। जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने परवाणु सम्मेलन में उपस्थित सभी पत्रकारों और पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा ने मुख्य अतिथि को प्रदेश के पत्रकारों की मांगों से अवगत करवाया और कहा कि हिमाचल की सरकारें सामाजिक सुरक्षा और पेंशन देने में उदासीन रही हैं। इस दिशा में सरकार को पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन कर चरणबद्ध तरीके से उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि यह भारत का सबसे बड़ा संगठन है जो पत्रकारों के हितों के लिए लड़ता है। उन्होंने विधायक विनोद सुल्तानपुरी से कहा कि भारत के अधिकांश राज्यों में पत्रकारों के लिए पेंशन का प्रावधान है, लेकिन हिमाचल इससे अछूता है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून समय की मांग है और केंद्र सरकार को एक मीडिया काउंसिल का गठन करना चाहिए. फेक न्यूज पर लगाम लगाई जाए और पत्रकार रजिस्टर बनाया जाए. विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की अधिकतर मांगें जायज हैं और वह सभी मुद्दों को सीएम के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए और अगर अन्य राज्यों में पेंशन है तो हिमाचल के पत्रकारों को भी मिलनी चाहिए।

कार्यक्रम में परवाणू नगर परिषद वाईस चेयरमैन लखविंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष नप ठाकुर दास शर्मा, समाज सेवी वीरेंद्र शर्मा, पार्षद संजय यादव, मनोनीत पार्षद सुखविंद्र सिंह मंगा, महेंद्र बघेट, संजीव कोहली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एनयूजे इंडिया जोगिंद्र देव आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, सह सचिव यशपाल ठाकुर, जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर, जिला महासचिव मोहिनी सूद, सुुंदर लाल, मनमोहन विशिष्ट, डा रुप किशोर ठाकुर, दीपक वर्मा, विमल ग्रोवर, मदन मैहरा, सुरेंद्र अत्री, जयदेव अत्री, नितिन व अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

First Published on:

RightNewsIndia.com पर पढ़ें देश और राज्यों के ताजा समाचार, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हर खबर। तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।

- विज्ञापन -
लोकप्रिय समाचार
- विज्ञापन -
इन खबरों को भी पढ़े