ट्रंप का ईरान पर बड़ा दांव: बोले- खामेनेई का बेटा नहीं बन सकता सुप्रीम लीडर, मेरी राय लेना जरूरी

Washington News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के अगले सर्वोच्च नेता के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में उन्हें व्यक्तिगत रूप से शामिल किया जाना चाहिए. ट्रंप ने दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को सर्वोच्च नेता के तौर पर अस्वीकार्य बताया है.

वेनेजुएला मॉडल का हवाला

ट्रंप नेएक इंटरव्यू में कहा, ‘खामेनेई का बेटा कमजोर है और वह मुझे स्वीकार्य नहीं है. मुझे इस नियुक्ति में शामिल होना होगा, ठीक वैसे ही जैसे वेनेजुएला में डेल्सी रोड्रिगेज के मामले में हुआ था.’ उन्होंने उन रिपोर्ट्स को स्वीकार किया जिनमें मोजतबा खामेनेई को संभावित उत्तराधिकारी बताया गया था.

ईरान में शांति की जरूरत

अमेरिकीराष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को एक ऐसे सर्वोच्च नेता की जरूरत है जो वहां सामंजस्य और शांति ला सके. उन्होंने कहा, ‘हम ऐसा व्यक्ति चाहते हैं जो ईरान में सद्भाव और शांति लाए. सिर्फ सत्ता बदलने से हालात नहीं बदलेंगे, नेता की सोच भी बदलनी होगी.’ ट्रंप के मुताबिक अगर मोजतबा खामेनेई सर्वोच्च नेता बनते हैं तो ईरान का कड़ा रुख और मजबूत होगा.

कौन हैं मोजतबा खामेनेई?

मोजतबाखामेनेई को उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सर्वोच्च नेता पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. वह लंबे समय से ईरान की सत्ता में प्रभावशाली हैं. उनके रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ मजबूत संबंध हैं और धार्मिक प्रतिष्ठानों में भी उनका काफी प्रभाव है.

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हस्तक्षेप

ट्रंप केइस बयान को ईरान के आंतरिक मामलों में सीधे हस्तक्षेप के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे वहां नेतृत्व चयन में अमेरिका की भूमिका रही, वैसे ही ईरान के मामले में भी उन्हें शामिल किया जाना चाहिए. ट्रंप के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कई बार ऐसे फैसले होते हैं जिनका असर पूरे क्षेत्र की स्थिरता पर पड़ता है.

Hot this week

केदारनाथ-बदरीनाथ में विशेष पूजा कराना अब होगा महंगा? मंदिर समिति करने जा रही बड़ा बदलाव

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की...

Related News

Popular Categories