World News: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य (होर्मुज स्ट्रेट) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यह समुद्री मार्ग हर हाल में खुलेगा, चाहे जो भी हो। ट्रंप ने कहा कि इसे खोलने के लिए अन्य देश भी अमेरिका का साथ देंगे और अपने युद्धपोत भेजेंगे।
सहयोगी देशों से अपील
अमेरिकीराष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देश भी इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में अपने जहाज भेजेंगे। उनका मानना है कि अमेरिका और सहयोगी देशों की संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था से होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ा कोई खतरा नहीं रह जाएगा।
अमेरिका सीधे कार्रवाई से नहीं हिचकेगा
ट्रंप नेचेतावनी दी कि अमेरिका ईरानी समुद्री तटरेखा से दूर जमकर बमबारी करेगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिकी सेना अंतरराष्ट्रीय जल में ईरानी नौकाओं और जहाजों को लगातार निशाना बनाना जारी रखेगी। यह बयान क्षेत्र में बढ़ते तनाव और अमेरिका की आक्रामक नीति को दर्शाता है।
खाड़ी में तनाव से जहाजों की आवाजाही प्रभावित
समाचार एजेंसीरॉयटर्स के अनुसार, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बढ़ते तनाव के कारण जहाजों की आवाजाही कम हो गई है और कई तेल टैंकर इस मार्ग से दूरी बना रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे ऊर्जा आपूर्ति बाधित हो सकती है और खाड़ी क्षेत्र में सैन्य टकराव की आशंका बढ़ सकती है।
खर्ग द्वीप पर हमले के बाद ईरान की चेतावनी
हाल हीमें अमेरिकी हमलों में खर्ग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि इस द्वीप के ऊर्जा साइट्स पर हमला हुआ, तो वह अमेरिका से जुड़े तेल ढांचों को पूरी तरह तबाह कर देगा। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका पहले ही ईरान की सैन्य क्षमता का एक बड़ा हिस्सा नष्ट कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद ईरान ड्रोन, समुद्री बारूदी सुरंग या कम दूरी की मिसाइलों के जरिए इस जलमार्ग को बाधित करने का प्रयास कर सकता है।

