दिल्ली के आईटीओ फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

Delhi News: दिल्ली के आईटीओ फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 11 और 12 मार्च की दरमियानी रात को हुई।

अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर

पुलिस केमुताबिक, तीनों यात्री आईटीओ फ्लाईओवर पर स्कूटर से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें बगल से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सीसीटीवी और टोल रिकॉर्ड से ट्रक की पहचान

पुलिस नेभारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसमें लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने के प्रावधान शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान आसपास के इलाकों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और टोल रिकॉर्ड की मदद से ट्रक की पहचान कर ली गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हादसे में शामिल स्कूटर को बरामद कर लिया गया है और फरार ट्रक चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।”

Hot this week

Related Articles

Popular Categories