Aaj ka Rashifal, 7 September 2023: गुरुवार को मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। धनु राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कुंभ राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। बिजनेस में फायदा भी होगा। मीन राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। इनके अलावा वृष राशि के बिजनेस करने वाले लोग जल्दबाजी में फैसले न लें। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। वहीं, बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।
मेष – पॉजिटिव- आज कोई समस्या हल हो जाने से मन में संतोष रहेगा। काम जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से सोच-समझकर पूरे करने की कोशिश करें। इससे आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ कार्यों को कल के लिए टालना ही बेहतर होगा। बच्चों पर अधिक रोक-टोक ना लगाएं, इससे उनके आत्मबल में कमी आएगी। कभी-कभी अकारण ही आपका बहुत अधिक गुस्सा करना आपके लिए भी नुकसान दे रहेगा। आज किसी तरह की भी यात्रा का प्रोग्राम ना बनाएं।
व्यवसाय- बिजनेस के काम मन मुताबिक तरीके से हो जाएंगे। ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। समय रहते पेमेंट कलेक्ट कर लें, ज्यादा टालने से नुकसान होगा। नौकरी में अधिकारियों की तरफ से काम का ज्यादा प्रेशर रह सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर उचित सामंजस्य रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार बने रहें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम, इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करके तुरंत इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – पॉजिटिव- निवेश करते समय किसी अनुभवी की सलाह लेना आपको भविष्य में लाभ दे सकता है। सकारात्मक नजरिया रखने से विपरीत परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएंगी। बच्चों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या भी दूर होगी।
नेगेटिव- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और इस वजह से आपका कोई खास कार्य अधूरे भी रह सकते हैं। अगर प्रॉपर्टी के खरीद फिरोख्त संबंधी कोई प्लानिंग चल रही है, तो अभी उस पर पुनर्विचार जरूर करें।
व्यवसाय- बिजनेस का कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। अपने काम करने के तरीको में थोड़ा बदलाव लाने की भी जरूरत है। लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल सकते हैं। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरी में अपना कार्य दूसरों के ऊपर डालने की कोशिश ना करें।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहेगी। इससे आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां भी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपना दिनचर्या और खानपान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन – पॉजिटिव- आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय व खुशनुमा बना रहेगा। अगर घर में कोई सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना आपके लिए लाभदायक तथा सौभाग्यशाली रहेगा। संबंधों के बीच चल रही गलतफहमी को दूर करने का उत्तम समय है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से परहेज करें। मामा पक्ष से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती हैं। आपकी कोई ज़िद आपसी संबंधों को खराब कर देगी। साथ ही अपने खर्चों को भी संयमित रखें। संतान की समस्याओं को सुने और समाधान ढूंढने में उनका सहयोग करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसाय में कोई अच्छी डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी उपलब्धि मिलने के योग हैं। इसलिए अपने उच्चाधिकारियों से संबंधों को मजबूत रखें।
लव- दांपत्य जीवन में किसी छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने स्वभाव को बदले।
स्वास्थ्य- वायरल बुखार, इन्फेक्शन जैसी समस्या महसूस होगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
कर्क – पॉजिटिव- व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीदारी से संबंधित भी कुछ योजनाएं होंगी। कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आत्म बल और सुकून बना रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी, आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- पैसे के लेनदेन संबंधी कोई गलती होने से भी नुकसान हो सकता है। जिसका नकारात्मक असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें और व्यवहार कुशल बने। अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां ना लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने से स्थिति में कुछ सुधार आएगा। कुछ नए कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। आपका व्यापारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। नौकरी में बॉस, अधिकारियों के साथ किसी भी बात पर उलझने की बजाय संयम में रहे।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर उसकी नियमित जांच करवानी बहुत जरूरी है। अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह – पॉजिटिव- सामाजिक और समिति संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा, जिससे पहचान का दायरा भी विस्तृत होगा। व्यवहारिक सोच रखने से अपनी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। परिवार तथा सगे संबंधियों के लिए भी आप उचित समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव- मानसिक सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधि में जरूर व्यतीत करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। यदि किसी से कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बने तो आपको ही उसका समाधान भी ढूंढना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अच्छे प्रोजेक्ट हासिल होंगे और इसका असर आपकी आय पर भी पड़ेगा। पार्टनरशिप संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसे आरंभ करने का अनुकूल समय है। ऑफिस का काम समय से पूरा न होने की वजह से कुछ ना कुछ समस्याएं आती रहेंगी।
लव- घर में सुख-शांति और उचित व्यवस्था बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव आपके ग्रहस्थ जीवन पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव जनक स्थिति में अपना मनोबल बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी, लेकिन मेहनत भी ज्यादा रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय घर के बड़े लोगों की सलाह जरूर लें। ऐसा करना आपके लिए बहुत ही शुभ दायक रहेगा। घर परिवर्तन संबंधी योजना पर कार्य शुरू हो सकता है।
नेगेटिव- किसी को उधारी देने से परहेज करें। अन्यथा इससे संबंध भी खराब होंगे और पैसा भी वापस नहीं आएगा। युवाओं को अपने करियर के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। पिता या पिता सम्मान किसी भी व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी ना आने दे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे पाने में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा रखने वाले लोगों पर वर्चस्व रहेगा। अपने बाहर के संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कुछ नए काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द व माइग्रेन की समस्या उठ सकती हैं। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- अपनी जीवन शैली मे बदलाव लाने से सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा टुकड़ों में मिलेगा, लेकिन इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप इन्हें खुशी-खुशी निभा भी लेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी चंचलता आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती हैं। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहें। सामाजिक क्रियाकलापों में भी सक्रिय बने रहना जरूरी है। सरकारी नियमों की अवहेलना न करें, वरना अर्थ दंड भी भुगतना पड़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस के काम आसानी से बनते जाएंगे, लेकिन कॉम्पिटीशन बढ़ेगा। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। युवाओं को अपनी व्यवसाय की शुरुआत का अच्छा परिणाम मिलने से प्रोत्साहन मिलेगा। ऑफिस मे आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी प्रेम संबंधों में कुछ खटपट होने की आशंका बन रही है।
स्वास्थ्य- खानपान तथा दिनचर्या के प्रति लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह रह सकती हैं। एलर्जी और यूरिन इन्फेक्शन जैसी स्थिति भी बन रही है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। लेकिन सकारात्मक रहने से आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। आज किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। काम का बोझ अधिक रहेगा, परंतु उसके उचित परिणाम मिलने से आप थकान भूल जाएंगे।
नेगेटिव- योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ ना कुछ रुकावटें रहेंगी। आय कम और खर्चा अधिक जैसी स्थिति रहने से चिंता की स्थिति रहेगी। युवा वर्ग लाभ प्राप्ति के लिए किसी गलत मार्ग को ना अपनाएं। तथा अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों मे सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाए। किसी कर्मचारी पर आंख मूंदकर विश्वास रखना धोखा भी दे सकता है। किसी भी काम में पक्के बिल का इस्तेमाल करें। नौकरीपेशा लोग मनोनुकूल कार्यभार ना मिलने की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा तथा घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें तथा ब्लड प्रेशर की भी नियमित जांच करवाते रहें। मॉर्निंग वॉक वगैरा करना उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
धनु – पॉजिटिव- उन लोगों के संपर्क में रहे जिससे आपको सकारात्मक ऊर्जा और नॉलेज मिले, इससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। अगर किसी विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं तो वह अवश्य ही सफल होगी। संतान से संबंधित कोई काम बन जाएगा।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। जमीन-जायदाद अथवा वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बेहतर होगा कि इससे संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय किसी पारिवारिक सदस्य से जरूर सलाह-मशवरा कर ले।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सहयोगियों तथा कर्मचारियों के सहयोग से और अधिक बेहतर होगी, लेकिन किसी भी डॉक्यूमेंट पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। कहीं उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा हासिल होने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर में भी व्यवस्थित तथा अनुशासित वातावरण बना रहेगा। शाम को कोई मनोरंजन प्रोग्राम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- कब्ज व गैस की समस्या होने से पेट में दर्द आदि रह सकता है। देसी चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सुनहरी, भाग्यशाली अंक- 1
मकर – पॉजिटिव- व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ प्लानिंग होगी, साथ ही अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको सकारात्मक अनुभव सीखने को मिलेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए उचित समय है। युवाओं को किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- मन में नकारात्मक विचारों को स्थान न दें। कोई भी समस्या आने पर भय ग्रस्त ना होकर उसका डटकर मुकाबला करने की कोशिश करें। पब्लिक प्लेस पर अपनी गरिमा और मान-सम्मान का ध्यान रखें, किसी भी तरह के विवाद में पड़ना ठीक नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा काम की अधिकता को घर के अन्य सदस्यों के साथ बांट ले। इस समय मुनाफे की स्थिति भी थोड़ी कमजोर ही रहेगी। नौकरी में टीमवर्क में काम करने से प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो जाएगा।
लव- परिवार में एक दूसरे की भावना का सम्मान करना जरूरी है। इससे आपसी नज़दीकियां बढ़ेगी। युवाओं की दोस्ती में कुछ कटुता आ सकती है।
स्वास्थ्य- किसी प्रकार की एलर्जी और खांसी जुखाम होने जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है। साथ ही गरिष्ठ भोजन के सेवन से भी परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा हर काम समय पर करें इससे आप अन्य गतिविधियों की तरफ भी ध्यान दे पाएंगे और आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की सुख सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी खास कार्य में रुकावट आने की वजह से आपकी मन स्थिति विचलित रहेगी और इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। किसी भी प्रकार के स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है। गुस्से और कठोर वाणी पर विराम लगाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में कार्यभार बढ़ेगा और उनका लाभ भी आपको अवश्य ही मिलेगा। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे जो एकदम सही साबित होंगे। ऑफिस की गतिविधियों में कुछ राजनीति चल सकती हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को लेनदेन में ध्यान रखना होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। जिसका असर घर परिवार की सुख-शांति को भी बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- अत्याधिक कार्यभार का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है इसलिए समय-समय पर आराम भी लेने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
मीन – पॉजिटिव- लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ मन की बात शेयर करने से सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अहम कार्य भी आज संपन्न होने की संभावना है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाय अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा आवाजाही से परहेज करें। किसी भी गैर कानूनी कार्य में रुचि ना ले, वरना कोई दंड भी भुगतना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यापार में नए लोगों तथा नई पार्टियों के साथ डील करते समय सावधानी बरतें। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा होगा। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ विवादित स्थिति बन सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आपका सहयोग जरूरी है। व्यर्थ के वाद-विवाद का असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में अपना समय खराब ना करें।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए अपने आराम के लिए भी निकाले। कमर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1