20.1 C
Delhi
शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023

Aaj ka Itihas, 26 October; आज के दिन 1962 में देश में राष्ट्रपति ने की थी आपातकाल की घोषणा, पढ़े 26 अक्टूबर का इतिहास

Aaj ka Itihas, 26 October: साल के दसवें महीने की 26 तारीख देश के ऐतिहासिक और भौगोलिक स्वरूप को निर्धारित करने में बेहद खास है। ये उन दिनों की बात है जब 1947 में विभाजन की ज्वाला अभी ठंडी भी नहीं हुई थी. हर तरफ अराजकता और अनिश्चितता का माहौल था. ऐसे में पड़ोसी देश आक्रामक हो गया और विभाजन के बाद अस्तित्व में आए पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला कर दिया.

परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कश्मीर के राजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर, 1947 को अपने राज्य का भारत में विलय करने का निर्णय लिया। इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर होते ही भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर पहुँच गयी और हमलावर पड़ोसी सेना के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। इस युद्ध में कश्मीर का कुछ भाग पाकिस्तान के अधिकार में आ गया। कश्मीर आज भी दोनों देशों के रिश्तों में तनाव का कारण बना हुआ है.

- विज्ञापन -

देश दुनिया के इतिहास में 26 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1890: पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म।

1947: विभाजन के बाद जब पाकिस्तान ने हमला किया तो जम्मू-कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत के साथ जाने का फैसला किया.

1947: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का जन्म। वह बराक ओबामा की सरकार में देश की विदेश मंत्री भी रहीं।

1958: अमेरिका का पहला जेट विमान, बोइंग 707, पैन अमेरिका वर्ल्ड एयरवेज़ के लिए सेवा में लाया गया।

1962: चीनी हमले को देखते हुए राष्ट्रपति ने पहली बार देश में आपातकाल की घोषणा की।

1969: अपोलो-11 से अंतरिक्ष में गए आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन बंबई पहुंचे। वह चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री थे।

1979: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही की उनके पुराने दोस्त और कोरियाई सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के प्रमुख किम जे-क्यू ने हत्या कर दी। उसके अपराध के लिए उसे मृत्युदंड दिया गया।

1994: इज़राइल और जॉर्डन ने 46 साल के युद्ध के बाद शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

1998: मध्य अमेरिकी देशों मैक्सिको, होंडुरास और निकारागुआ में इतिहास के सबसे घातक तूफान के कारण तीन हजार से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य बेघर हो गए।

1999: उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।

2006: भारत में महिलाओं को दहेज हिंसा के मामलों और घरेलू हिंसा से बचाने के लिए एक कानून पारित किया गया।

2012: म्यांमार में हिंसक झड़प में 64 लोगों की मौत।

2015: उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान की हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता के भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।

Share this News:

First Published on:

RightNewsIndia.com पर पढ़ें देश और राज्यों के ताजा समाचार, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हर खबर। तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।

- विज्ञापन -
लोकप्रिय समाचार
- विज्ञापन -
इन खबरों को भी पढ़े
- विज्ञापन -