मंगलवार, जनवरी 20, 2026
9.1 C
London

2 साल तक धूल फांकता रहा ये पत्थर, कीमत 2700 करोड़; दुनिया के सबसे बड़े नीलम की कहानी

Colombo News: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दुनिया के सबसे बड़े नीलम (Sapphire) की प्रदर्शनी लगी है। इस बेशकीमती रत्न की चमक और कीमत ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। बैंगनी रंग के इस दुर्लभ पत्थर का वजन 3,563 कैरेट है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2,700 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। यह रत्न इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

तारामंडल जैसा चमकता है ‘पर्पल स्टार’

इस नायब रत्न को ‘पर्पल स्टार’ और ‘स्टार ऑफ प्योर लैंड’ नाम दिया गया है। रत्न विशेषज्ञ अशान अमरसिंघे के मुताबिक, यह इतिहास का सबसे बड़ा नीलम है। यह पत्थर किसी तारामंडल जैसा दिखता है। इससे सात रंगों की अलग-अलग किरणें निकलती हैं। यही खूबी इसे दुनिया के बाकी रत्नों से बिल्कुल खास बनाती है। जौहरी और रत्न प्रेमी इसकी झलक पाने के लिए बेताब हैं।

यह भी पढ़ें:  कनाडा सरकार की रिपोर्ट: खालिस्तानी आतंकी संगठनों को मिल रही है देश से आर्थिक मदद, जानें पूरा मामला

कचरे के भाव खरीदा था अनमोल खजाना

इस पत्थर के मिलने की कहानी काफी दिलचस्प है। यह साल 2023 में श्रीलंका के रतनपुरा में मिला था। रतनपुरा को ‘रत्नों का शहर’ भी कहा जाता है। इसके वर्तमान मालिक ने इसे साधारण पत्थरों के साथ खरीदा था। दो साल तक यह बिना पहचान के घर में पड़ा रहा। पिछले साल मालिकों ने इसे लैब में जांच के लिए भेजा। सर्टिफिकेशन के बाद जब रिपोर्ट आई, तो सबके होश उड़ गए।

जान के खतरे से डर रहे मालिक

मालिकों ने अब इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने का फैसला किया है। इसकी कीमत 300 से 400 मिलियन डॉलर के बीच तय हुई है। भारतीय मुद्रा में यह राशि 2,728 करोड़ से 3,638 करोड़ रुपये होती है। सुरक्षा कारणों से मालिकों ने अपनी पहचान गुप्त रखी है। उन्हें डर है कि इतनी बड़ी संपत्ति का पता चलने पर उनकी जान को खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  Rafale Deal: भारत की तैयारी देख कांपा पाकिस्तान, अब चीन के पैरों में गिरा; मांग रहा ये विनाशकारी हथियार

Hot this week

IRCTC Scam: लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका! कोर्ट ने केस रोकने से किया इनकार, अब लटकी तलवार

New Delhi News: आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लालू परिवार...

नाब�ालिग यौन शोषण

HARYANA NEWS: कुंजपुरा पुलिस ने एक ऐसे मामले में...

Related News

Popular Categories