38 रुपये से 4700 तक पहुंचा ये शेयर, स्टॉक स्प्लिट के बाद भी 98 रुपये पर बना हुआ है दम

Business News: एक शेयर जिसने निवेशकों को 38 रुपये के आईपीओ प्राइस से 4700 रुपये तक पहुंचकर 12,000 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया, आज भी निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान की सोलर एनर्जी कंपनी इनसोलेशन एनर्जी (Insolation Energy) की, जो हाई एफिशिएंसी वाले सोलर पैनल, बैटरी और इनवर्टर बनाती है।

आईपीओ को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स

इनसोलेशन एनर्जीका एसएमई आईपीओ सितंबर 2022 में 38 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था। निवेशकों ने इसे 192.79 गुना सब्सक्राइब किया, जिसका नतीजा यह हुआ कि कंपनी ने 79.90 रुपये पर लिस्टिंग कर निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक कर दिया।

4700 रुपये तक पहुंचा शेयर, फिर हुआ स्टॉक स्प्लिट

लिस्टिंग केबाद शेयर ने रफ्तार पकड़ी और 11 नवंबर 2024 को 4700 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इस भाव तक निवेशकों को 12,268 फीसदी यानी 123 गुना से अधिक का रिटर्न मिला। इसके बाद फरवरी 2025 में कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट किया और हर शेयर को 10 टुकड़ों में बांट दिया। स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर की कीमत घटी, लेकिन निवेशकों के पास शेयरों की संख्या 10 गुना हो गई।

मेनबोर्ड पर ट्रांसफर के बाद भी कम है PE रेशियो

एसएमई कैटेगरीसे निकलकर इनसोलेशन एनर्जी 9 मार्च 2026 को मेनबोर्ड पर ट्रांसफर हो गई। आज बीएसई पर यह शेयर 5.5 फीसदी की तेजी के साथ 98.30 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2053 करोड़ रुपये है।

खास बात यह है कि इस शेयर का पीई रेशियो 12.3 है, जो इसके पीयर्स एनटीपीसी (15.21), अदाणी ग्रीन (87.79), जेएसडब्ल्यू एनर्जी (38.56) और एनएचपीसी (24.43) से काफी कम है। गौरतलब है कि पीई रेशियो यानी प्राइस-टू-अर्निंग रेशियो यह मापता है कि निवेशक कंपनी के मुनाफे के हर रुपये के लिए कितना भुगतान करने को तैयार हैं। कम पीई रेशियो यह संकेत देता है कि शेयर अंडरवैल्यूड हो सकता है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories