9.4 C
Shimla
Wednesday, March 29, 2023

उद्योगपति को बंधक बना कर की लूटपाट, एक लैपटॉप, दो सोने की अंगूठी और चेन ले उड़े चोर

Sirmaur News: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक उद्योग के मालिक के साथ नाहन में कुछ बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया। वारदात नाहन शहर के वार्ड नंबर तीन शिमला रोड की है, जहां किराये के मकान में रह रहे उद्योगपति को बंधक बनाकर बदमाश एक लैपटॉप, सोने की दो अंगूठियां और गोल्ड चेन उड़ा ले गए।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने नाहन में अकेले रह रहे एनके इंडस्ट्री के मालिक नरेंद्र गुलाटी को अपना शिकार बनाया। दो बदमाश किराये का मकान तलाशने के बहाने घर में घुसे। उन्होंने मकान मालिक के बारे में पूछा तो कहा कि वह नीचे रहते हैं। इस बीच उन्होंने उसके हाथ बांध दिए और इसके बाद कुछ नकदी के अलावा घर में रखा कीमती सामान ले उड़े।

जैसे तैसे उन्होंने मकान की खिड़की से निकलकर गुन्नुघाट पुलिस चौकी को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है।

डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने लूटपाट की घटना की पुष्टि की है। कहाकि वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। ये वारदात रात्रि करीब 8 बजे पेश आई। घटनास्थल का जायजा लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि वीरवार रात को ही टीम गठित कर दी गई थी।

Latest news
Related news