Health News: अक्सर हम अमरूद खाने के बाद उसकी पत्तियां बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये साधारण सी दिखने वाली पत्तियां सेहत का खजाना हैं? आयुर्वेद में अमरूद के साथ-साथ इसकी पत्तियों को भी औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इनमें विटामिन बी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप इन्हें अपनी डाइट में सही तरीके से शामिल करें, तो यह कई गंभीर बीमारियों में राहत पहुंचा सकती हैं। चलिए जानते हैं कि सुबह खाली पेट इन पत्तियों को चबाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।
डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार
डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में अमरूद की पत्तियां एक नेचुरल दवा का काम कर सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप रोज सुबह खाली पेट इन पत्तियों को चबाते हैं, तो यह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करती हैं। इतना ही नहीं, इनके नियमित सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी काफी मदद मिलती है।
वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में सहायक
आजकल खराब खानपान की वजह से वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं, तो अमरूद की पत्तियां आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। जब आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है, तो शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट तेजी से बर्न होता है। जानकारों का मानना है कि लगातार एक महीने तक इनका सेवन करने से आपको वजन में पॉजिटिव बदलाव दिखने लगेंगे।
पेट की समस्याओं का रामबाण इलाज
पाचन तंत्र का बिगड़ना कई बीमारियों की जड़ होता है। अगर आपको अक्सर पेट से जुड़ी परेशानियां रहती हैं, तो अमरूद की पत्तियां आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। सुबह खाली पेट तीन से चार पत्तियां चबाने से ‘गट हेल्थ’ (Gut Health) में सुधार होता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करती हैं और पेट को साफ रखने में मदद करती हैं। नियमित इस्तेमाल से गैस और अपच जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।
दांत और मसूड़ों के लिए गुणकारी
अमरूद की पत्तियां सिर्फ पेट ही नहीं, बल्कि ओरल हेल्थ के लिए भी बेहतरीन हैं। अगर आप दांत दर्द या मसूड़ों से खून आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इनका सेवन जरूर करें। इन पत्तियों को चबाने से मसूड़े मजबूत होते हैं और दांतों के दर्द में आराम मिलता है। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में भी सहायक मानी जाती हैं।
