26.1 C
Delhi
गुरूवार, जून 1, 2023
spot_imgspot_img

पत्नी की गलती इतनी कि पति से की बहस, पति ने कुल्हाड़ी से काट दिया सिर

Click to Open

Published on:

Bhuwneshwar News: ओडिशा के गजपति जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सिर काट दिया। इसके बाद उसका कटा सिर अपने गांव ले गया।

Click to Open

पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुल‍िस ने बताया क‍ि मृतक महिला की पहचान उर्मिला कारजी के रूप में हुई है। महिला के आरोपी पति का नाम चंद्र शेखर कारजी है। फ‍िलहाल पुल‍िस ने आरोपी पत‍ि को ह‍िरासत में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार दंपति सुबह किसी काम से सारा गांव के पास स्थित अपने खेत में गए थे। ऐसा संदेह है कि दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद चंद्रशेखर ने अपना आपा खो दिया और एक तेज कुल्हाड़ी से पत्नी उर्मिला का सिर काट दिया। हालांकि, हत्या के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

कटा स‍िर घर के सामने रखा

चंद्रशेखर यहीं नहीं रुके। उन्होंने उर्मिला के कटे सिर को अपने गांव ले जाकर अपने घर के सामने रख दिया। पुलिस ने कहा कि उसके अवशेष खेत में मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उर्मिला चंद्रशेखर की दूसरी पत्नी थीं और उनका दो साल का एक बच्चा है।

पुल‍िस ने आरोपी को ह‍िरासत में ल‍िया

चंद्रशेखर की पहली पत्नी ने कुछ साल पहले उस पर हमला करने के बाद उसे छोड़ दिया था। सूचना मिलने पर काशीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया।

Click to Open

Your Comment on This News:

Latest news
Click to Openspot_img
Related news
Please Shere and Keep Visiting us.
Click to Open