शनिवार, जनवरी 10, 2026
1.8 C
London

अंतिम संस्कार से पहले खुली पोल: हार्ट अटैक नहीं, पति ने किया था पत्नी का ‘शिकार’, वजह जानकर कांप जाएगी रूह

Himachal News: कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले एक प्रवासी युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी ने अपना जुर्म छिपाने के लिए पत्नी की मौत को हार्ट अटैक बताया। हालांकि, अंतिम संस्कार से ठीक पहले महिलाओं की सूझबूझ से इस खौफनाक हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हार्ट अटैक की कहानी और जख्मों के निशान

जानकारी के अनुसार, आरोपी सोनू पिछले 10 साल से यहां रह रहा था। शुक्रवार सुबह उसने रोते हुए पड़ोसियों को बताया कि उसकी पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। लोगों ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। पड़ोसियों ने अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी। श्मशान ले जाने से पहले रस्म के मुताबिक महिलाएं शव को नहलाने लगीं। कपड़े उतारते ही महिलाओं ने मृतका के शरीर पर गहरी चोटों के निशान देखे। यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को लंदन में मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का प्रतिष्ठित पुरस्कार

भागने की कोशिश और पुलिस की कार्रवाई

महिलाओं ने तुरंत सोनू से उन चोटों के बारे में सवाल किया। अपना झूठ पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। डीएसपी जवाली वीरी सिंह और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी सोनू को हिरासत में ले लिया है। फॉरेंसिक जांच के बाद हत्या से जुड़े अहम सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं।

यह भी पढ़ें:  Yuvraj Singh: ईडी का बड़ा एक्शन, युवराज और सोनू सूद समेत कई दिग्गजों की संपत्ति जब्त; जानें पूरा मामला

शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वीरवार रात उसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात पर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। गुस्सा बढ़ने पर उसने पास पड़ी लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी सोनू बहरूपिया बनकर लोगों का मनोरंजन करता था और उसी से परिवार चलाता था। मृतका उसकी दूसरी पत्नी थी। इस घटना के बाद उसके दो छोटे बच्चों का भविष्य अंधकार में है।

Hot this week

Himachal News: सीएम सुक्खू का बड़ा धमाका, स्कूलों में बदल गया नियम, अब घर बैठे कमाएं 3 लाख

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक...

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में बड़ा धमाका! अंग्रेजी-गणित के लिए होगी सीधी भर्ती, CM सुक्खू का ऐलान

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Related News

Popular Categories