शुक्रवार, दिसम्बर 26, 2025

RBI ने कर दिया कमाल! देश की तिजोरी में आया इतना पैसा, सुनकर खुश हो जाएंगे आप

Share

New Delhi News: भारतीय अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर शानदार खबर आई है। RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) का खजाना एक बार फिर लबालब भर गया है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में बड़ी छलांग लगाकर 693.318 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इसमें एक ही सप्ताह के भीतर 4.368 अरब डॉलर की भारी बढ़ोतरी हुई है। यह मजबूती रुपये और बाजार दोनों के लिए अच्छे संकेत हैं।

RBI के खजाने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़े बताते हैं कि विदेशी मुद्रा संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। यह 1.64 अरब डॉलर बढ़कर 559.43 अरब डॉलर हो गई है। इससे पिछले सप्ताह भी RBI के भंडार में 1.69 अरब डॉलर जुड़े थे। तब यह आंकड़ा 688.95 अरब डॉलर था। डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं में आए बदलाव का असर भी इस भंडार पर दिखता है।

यह भी पढ़ें:  Share Market: मेक्सिको का चीन और भारत पर बड़ा वार, 50% तक बढ़ाया टैक्स, इन शेयरों पर होगी नजर

सोने के भंडार में जबरदस्त चमक

सिर्फ कैश ही नहीं, RBI की तिजोरी में रखा सोना भी बढ़ा है। इस दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.62 अरब डॉलर का बड़ा उछाल आया है। अब भारत का कुल स्वर्ण भंडार 110.36 अरब डॉलर हो गया है। यह किसी भी देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

IMF में भी बढ़ी भारत की ताकत

RBI के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह 8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.74 अरब डॉलर हो गया है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत की जमा राशि भी बढ़ी है। यह 9.5 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 4.78 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें:  केंद्र सरकार: कर्मचारियों के लिए दिवाली की बड़ी सौगात, डीए में 3% की बढ़ोतरी
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News